सलमान खान ने शुरू की खेती , जानिए खबर
मुंबई (जरा हटके ) | मुंबई के कोरोना के लगातार बढ़ने मामलों के बीच अभिनेता सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर खेती शुरू कर दी है।रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेतों में काम करती हुई एक तस्वीर साझा की और साथ में नारा लिखा, जय जवान,जय किसान।लॉक डाउन शुरू होने के समय से ही सलमान खान कुछ रिश्तेदारों और मित्रों के साथ फार्म हाउस में रह रहे हैं।यहीं उन्होंने म्यूजिक वीडियोज भी बनाए और आने वाली पर काम भी किया।सलमान ने फार्म हाउस के आसपास के लोगोंकी मदद के लिए राशन वगैरह भी पहुंचाया।उनके नजदीकी मित्रों के मुताबिक सलमान ने फार्म हाउस के एक बड़े इलाके में खेती करना भी शुरू किया है। वह रोज सुबह उठकर मजदूरों के साथ खेत पर जाते हैं और कई घंटे वहीं बिताते हैं। सलमान ने खेतों से अपनी एक तस्वीर साझा की। फोटो की कैप्शन के तौर पर सलमान ने लिखा, ‘दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम,जय जवान,जय किसान।





















