Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाने का होगा रिकॉर्ड, जानिए खबर

 

देहरादून । दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन देहरादून शाखा ने फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के साथ मिलकर आर्डनेंस फैक्टरी के समीप अंकुर विद्या स्कूल में विश्व का सबसे बड़ा मास्क लांच किया गया था। जानकारी हो कि विश्व का सबसे बड़ा मास्क को बनाने के लिए देशभर से सौ वर्ग मीटर कपड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। जिसके लिए 10 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। इसकी शुरूआत एक दिसंबर को नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से शुरू हुई जो शुक्रवार को देहरादून पहुंचा। देहरादून में फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी एवं शहरी विकास निदेशालय के स्टेट मिशन मैनेजर लक्ष्मण सिंह एवं वन्दना सौल्युशंस के वन्दना शर्मा ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में भाग लिया। इस दौरान 50 महिला कारीगरों ने मनीष त्रिपाठी को विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए कपड़ा भेंट किया। इस मुहिम में देहरादून के वन्दना सौल्युशंस के 50 महिला कारिगर भी विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाने के अभियान का हिस्सा बनी है। विश्व का सबसे बड़ा एवं अपने तरह का पहला मास्क की शुरूआत दिल्ली की 104 सेल्फ हेल्प ग्रुप के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। दिल्ली के बाद यह मास्क देहरादून होते हुए 8 अन्य राज्यों से गुजरेगा, जहां इसका आकार निरन्तर बड़ा होता जाएगा। अंत में यह विश्व के सबसे बड़े मास्क का आकार ले लेगा। इन सभी कपड़ों को मिलाकर विश्व के सबसे बड़े मास्क का निर्माण किया जाएगा जिसे बाद में नई दिल्ली पहुंचने पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा लॉन्च किया जाएगा। विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाने का यह प्रयास दिल्ली के फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के वर्तमान समय में चल रहे शहर से गांव तक कार्यक्रम का एक हिस्सा है जो कि कोविड-19 की शुरुआत के दिनों से ही उनके साथ काम कर रही महिला कारीगरों के प्रति भी सम्मान का एक प्रतीक है। इस अवसर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की सहायता का यह प्रयास एक ओर जहां आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे कदमों को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में किया गया एक महती प्रयास है वहीं कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने महिला कारीगरों को एक सर्टिफिकेट और इस कार्यक्रम स्वच्छता सहयोगी एनआईआईएनई की ओर से सैनिटरी नैपकिन्स पैक भी भेंट किये। इस मौके पर राजीव पाण्डे असिस्टेंट डायेक्टर शहरी विकास निदेशालय, वंदना शर्मा चैयरमैन वंदना सोल्यूशंन, स्वदेश कुटुम्ब समूह, अंजना सिंह, निर्मला पाल, सुमन चैकर, इंद्रिरावती, संगीता रानी सहित कई महिला कारीगर मौजूद रही।

Leave A Comment