Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड : 15 दिसंबर से कालेज, यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया गया। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान आगामी 15 दिसंबर से खोले जाएंगे। कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। लॉकडाउन के बाद से ही प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। राज्य सरकार ने 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए ही स्कूल खोले हैं। लेकिन उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने पर निर्णय नहीं लिया था। इस संबंध में सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई थी। बुधवार को यह रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रखी गई।

55 साल से ऊपर के लोगों, फ्रंट लाइन में काम करने वाले को टीका पहले

कैबिनेट के सामने कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर प्रेजेंटेशन रखी गई। उत्तराखंड में पहले फेज में 20 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 55 साल से ऊपर के लोगों, फ्रंट लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिनियम 2014 में संशोधन, पुलिस की भर्ती भी अधीनस्थ सेवा आयोग करेगा। आबकारी नीति में संशोधन किया गया है। राज्य के निवासियों के लिए ट्रस्ट सोसाइटी एक्ट बनाने को लेकर हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी कमेटी को मिली मंजूरी। हर्रावाला में 300 बेड के अस्पताल के मार्ग के लिए शिथिलता प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के द्वारा दिए गए पट्टों को वापस लिया जाएगा, ये देहरादून के राजपुर रोड में दिए गए थे। राज्य के शहरी क्षेत्र में रहने वाले बीपीएल और 100 वर्ग मीटर कम जमीन वालों को 100 रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना, भंडारण, स्टोन क्रेशर लगाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता की कमेटी बनाई गई, 03 दिन में अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के सामने प्रस्तुत करेंगे। स्वामित्व योजना में 10 दिनों में विवादों का निपटारा किया जाएगा। उत्तराखंड प्रांतीय सशस्त्र पुलिस (पीएससी, एपी और आईआरबी) में पहले महिलाओं और पुरुषों की प्रमोशन की नियमावली एक थी। अब महिलाओं और पुरुषों की वरिष्ठता सूची अलग बनेगी।

सरकार के टेंडर में चीन की कम्पनी की नो एंट्री

बैठक में निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड सरकार के टेंडर में चीन की कम्पनी भाग नहीं ले सकेंगी। अधिप्राप्ति नियमावली में प्रावधान किया गया है। स्वयं सहायता समूह से सामान खरीदने का प्रावधान भी नियमावली में किया गया। उत्तराखंड पेजयल संसाधन एवं निर्माण नियमावली में संशोधन, देहरादून मेडिकल कॉलेज में 44 सुपर स्पेशलिटी पदों को मंजूरी दी गई है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 927 पदों को स्वीकृति दी गई। नैनीताल में सेंचुरी पल्प मिल की भूमि लीज को लेकर लिया गया फैसला लिया गया। देहरादून में अमृत कौर रोड देहरादून पर स्थित नर्सिंग होम को मार्ग शिथिलता प्रदान किए जाने के संबंध में मंजूरी दी गई है। निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिए राज्य आदर्श नियमावली 2020 में संशोधन किया गया है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नियमावली में संशोधन किया गया। उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के लेखा वर्ग के पदों में चार पद खत्म होंगे। उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान अधिनियम 2020 कानून बना। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दी गई है।

Leave A Comment