Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



पौड़ी : दिव्यांग भाइयों का नहीं बन पा रहा आधार कार्ड, डीएम ने लिया संज्ञान

पौड़ी । जनपद के पाबौ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बरशिला गांव के रहने वाले दो दिव्यांग हिमांशु और यसवंत का लंबे समय बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पाया है। इन दोनों दिव्यांगों को लेकर उनकी मां देवेश्वरी देवी कई बार पाबौ, पौड़ी और सतपुली आधार सेंटर जा चुकी है, मगर न तो सेंटर में इनका फिंगर प्रिंट निकल पा रहा है और ना ही आंखों के नमूने दर्ज हो पा रहे हैं। जिसके कारण दोनों दिव्यांग राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अछूते हैं। हालांकि, पौड़ी डीएम ने अब मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
पौड़ी के बरशिला गांव के रहने वाले हिमांशु और यसवंत का मानसिक रूप से दिव्यांग होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है, ऐसे में उन्हें राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दिव्यांगों की बहन लक्ष्मी का कहना है कि वह कई बार इनको आधार कार्ड बनाने के ले गई मगर तकनीकी दिक्कत के कारण इनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है कि उनके दोनों भाइयों के आधार कार्ड बनवाया जाए, ताकि वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें। उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पौड़ी जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल मामले का संज्ञान लेते हुए तत्परता के साथ संबंधित अधिकारियों को उनके गांव में जाकर आधार कार्ड बनाने व तमाम योजनाओं का लाभ इन दिव्यांग को देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Leave A Comment