Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

ओडिशा (भुवनेश्वर)। 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष और महिला) चैम्पियनशिप 2020-21 का उद्घाटन, बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम, के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में तुषारकांति बेहरा मंत्री, खेल और युवा सेवाएँ एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, ओडिशा सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अनिल चैधरी, महासचिव, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वी.एफ.आई.)य रथिन रॉय चैधरी, सीनियर वॉइस प्रेसिडेन्ट, वी.एफ.आई. और कन्ट्रोल कमेटी के चेयरमैनय डॉ. अच्युत सामंत, माननीय सांसद, कंधमाल, प्रेसिडेन्ट, वी.एफ.आई. और संस्थापक, के.आई.आई.टी. एवं के.आई.एस.एस.य प्रो. सस्मिता सामंत, आर्गेनाइजिंग प्रेसिडेन्ट एवं प्रो-वॉइस चांसलर, के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालयय प्रो एच. के. मोहंती, वॉइस चांसलर, के.आई.आई.टी. डीम्ड यूनीवर्सिटी, अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस अवसर पर शोभा बढ़ाए। डॉ. ए. सामंता ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की, जबकि डॉ. गगनेन्दु दाश, सचिव आर्गेनाइजिंग कमेटी, एसोसिएट ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, वी.एफ.आई., आनरेरी ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, ओडिशा वॉलीबॉल एसोसिएशन और डाइरेक्टर, स्पोर्ट्स, के.आई.आई.टी. एवं के.आई.एस.एस. ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव पारित किया। बीजू पटनायक की 105वीं जयन्ती के अवसर पर दिवंगत बीजू बाबू को पुष्पाजंलि देने के उपरान्त इस समारोह का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के वॉलीबॉल संघों के अध्यक्ष और महासचित भी उपस्थित थे। भारतीय वॉलीबॉल के इतिहास में पहली बार, ओडिशा ने एक राज्य के रूप में पिछले साल 68वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद लगातार सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप की मेजबानी की। साथ ही पहली बार सभी मैच इन्डोर कोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के साथ खेले जाएंगे। सभी मैच बीजू पटनायक इन्डोर स्टेडियम में ओडिशा राज्य सरकार के कोविड गाइडलाइन्स के अनुसार ही खेले जाएंगे। ओडिशा को एक राज्य के रूप में चार वॉलीबॉल नेशनल चैम्पियनशिप – 36वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2009, 41वीं नेशनल सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2019, 68वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2019-20 और अब वर्तमान 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2020-21 आवंटित किये गये हैं। चारों टूर्नामेंट के.आई.आई.टी. परिसर में आयोजित किए गए हैं। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 1200 से अधिक पुरुष और महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहली बार केन्द्र शासित प्रदेश, लद्दाख की टीम, वी.एफ.आई. के प्रेसिडेन्ट की उचित अनुमति के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। कई अर्जुन अवार्डी और अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। आगामी एशियाई चैंपियनशिप और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बैठकों के लिए भारतीय वॉलीबॉल टीम का चयन इस चैम्पियनशिप के माध्यम से किया जाएगा। भारतीय वालीबॉल पुरुष टीम की चयन समिति में जी. ई. श्रीधरन, द्रोणाचार्य अवार्डी, अर्जुन अवार्डी और भारतीय वॉलीबॉल टीम के वर्तमान कोचय डॉ. दलेल सिंह, अर्जुन अवार्डी और जागीर सिंह रंधावा शामिल हैं। भारतीय वॉलीबॉल महिला टीम के लिए चयन समिति में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एस.ए.आई.) के अजय जांगरा, दलजीत सिंह और भारतीय वॉलीबॉल टीम की वर्तमान कोच, वैशाली फडतारे शामिल हैं। प्रकाश रॉय और ए. रामना राव, द्रोणाचार्य अवार्डी और अर्जुन अवार्डी दोनों चयन समितियों के समन्वयक होंगे। उद्घाटन मैच, ओडिशा और मध्य प्रदेश के बीच पुरुष वर्ग में और ओडिशा बनाम राजस्थान महिला वर्ग में आयोजित किया गया था।

Leave A Comment