Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



धनसिंह रावत के वीडियो को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस, जानिए पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सियासी दल एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में एक तरफ बीजेपी मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले पर कांग्रेस को घेर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता वोट के लिए मस्जिदों के चक्कर काट रहे है। बीजेपी पर ये आरोप कांग्रेस ने लगाया है।

दरअसल, पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मस्जिद से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे है। धन सिंह रावत का ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने अब बीजेपी पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।

कल तक जो बीजेपी उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अमहद के वायरल वीडियो पर हल्ला मचा रही थी। उसी बीजेपी को आज कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के वायरल वीडियो पर घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव महेश्वरी ने कहा कि इस वायरल वीडियो पर अब बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि कि कौन तुष्टिकरण कर रहा है। आखिर जब भाजपा मुस्लिम विरोधी है तो क्यों मुस्लिमों का वोट मांगने के लिए मस्जिदों में जा रही है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा किस तरह से तुष्टीकरण और मौकापरस्ती की राजनीति करती है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव महेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है और सभी धर्मों को अपनी साथ लेकर चलती है। हालांकि भाजपा की रीति नीति से हर कोई वाकिफ है।

वहीं इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रुख थोड़ा नरम है। उन्होंने कहा कि ये धन सिंह रावत का निजी मामला है। ये उनकी अपनी आस्था का विषय है। वे अपने निजी जीवन में मंदिर-मस्जिद जा सकते है। उनके मस्जिद में जाने को गलत नहीं मानता चाहिए। वे इस बात पर उनसे बहस भी नहीं करना चाहते है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पिछले पांच सालों में श्रीनगर में कौन से विकास कार्य किए है, उस पर वो धन सिंह रावत से बहस करना चाहते है। श्रीनगर में लोग पानी के मीटर हटाने की मांग कर रहे है, लेकिन आजतक उनकी ये मांग क्यों नहीं मांगी गई।

वहीं धन सिंह रावत के वायरल वीडियो और कांग्रेस के आरोपों का बीजेपी ने भी जवाब दिया है। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी से वोट मांगना तुष्टीकरण नहीं है। धन सिंह रावत हर धर्मों से अपने लिए वोट मांग रहे हैं। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शर्त पर काम कर रही है, जुमे की नमाज पर छुट्टी करके अब मुकर रही है तो कांग्रेस स्पष्ट कर की आखिर उनकी लाइन क्या हैं? आखिर एक वर्ग विशेष की राजनीति करती है।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अमहद का वीडियो वायरल हुई था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हरीश रावत ने उनसे वादा किया है कि प्रदेश यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। हालांकि हम कैबिनेट मंत्र धन सिंह रावत के मस्जिद से बाहर निकलते हुए वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

Leave A Comment