Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



काँग्रेस पार्टी की पहल की हर जगह हो रही प्रशंसा : गौरव वल्लभ

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दावे पेश कर चुनावी जंग में फतह हासिल करने की जुगत में लगे हैं। इसी बीच काँग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की जनता को बड़ी राहत देने का वादा किया है।

काँग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की जनता को भरोसा दिलाते हुए वादा किया कि यदि विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की जीत हुई और उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो रसोई गैस के दाम 500 रुपये के पार नहीं जाएंगे।

काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रसोई गैस सिलेंडर को लेकर एक आंकड़ा जनता के सामने पेश किया। उनके अनुसार देहरादून में वतर्मान में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 919 रुपये है जिसमें 419 रुपये की सब्सिडी का खर्च अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह उठाएगी। वहीं प्रदेश में एक परिवार प्रतिवर्ष रसोई गैस के लगभग साढ़े छह (6.25) सिलेंडर की खपत करता है।

काँग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ के अनुसार यदि सिलेंडर पर सरकारी सब्सिडी 419 को परिवार की सिलेंडर की कुल वार्षिक खपत 6.25 से गुणा किया जाए तो 2,619 प्रति वर्ष के करीब होगी। काँग्रेस की गणना के अनुसार उत्तराखंड में 24 लाख परिवार हैं जो रसोई गैस का उपयोग करते हैं। अब यदि 2,619 को 24 लाख परिवारों की संख्या से गुणा किया जाए तो ये संख्या 629 करोड़ प्रतिवर्ष के लगभग बैठती है। वहीं उत्तराखंड का वार्षिक बजट 56 हज़ार करोड़ है। तो 629 करोड़ 56 हज़ार करोड़ का लगभग 1.1 प्रतिशत है। इस आंकलन के अनुसार काँग्रेस ये दावा कर रही है कि रसोई गैस के दाम सरकार बनने पर 500 रुपये से कम कर दिये जायेंगे।

कहना न होगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बहुत ही सही ढंग से इस गणित को उत्तराखंड की जनता के सामने रखा है। उनके इस प्रस्तुतिकरण से आलोचकों के मुँह पर ताले लगना स्वभाविक है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बिना किसी राजनीतिक दल पर आरोप लगाए कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता अवैध खनन का प्रचार और कोरोना टेस्टिंग के नाम पर घोटाले करने की कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि काँग्रेस की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कम करने की है, जिससे उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार को 500 रुपये से कम कीमत में रसोई गैस उपलब्ध हो सके।

बहरहाल काँग्रेस के द्वारा विधानसभा चुनाव में उठाए गए इस अहम मुद्दे व आमजन के लिए की गई पार्टी की इस पहल की हर जगह प्रशंसा होती नजर आ रही है। अब देखना ये होगा कि काँग्रेस के इस बड़े दावे और वादे का उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव पर कितना असर होता है।

Leave A Comment