Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



जरा हटके : मेटा चुनावों की सुरक्षा के लिए तैयार

 

chunav

देहरादून। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में  होने वाले आगामी चुनावों के मद्देनजर हम ताजा जानकारी को साझा कर रहे हैं, जो इस अवधि के दौरान लोगों और हमारे मंच को सुरक्षित रखने की मेटा की तैयारियों से संबंधित है। इन चुनावों के लिए हमारे पास एक व्यापक रणनीति है, जिसमें अभद्र भाषा और हिंसा भड़काने वाली सामग्री का पता लगाना और उसे हटाना, गलत सूचनाओं के प्रसार को कम करना, राजनीतिक विज्ञापनों को अधिक पारदर्शी बनाना, स्थानीय कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटाने के लिए चुनाव अधिकारियों के साथ भागीदारी करना और मतदान के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करने में लोगों की मदद करना शामिल है। हम अपने चुनाव संचालन केंद्र को सक्रिय करेंगे ताकि हम वास्तविक समय में इन चुनावों से संबंधित संभावित दुर्व्यवहारों की निगरानी कर सकें और उनका जवाब दे सकें। 2018 के बाद से हमने दुनिया भर के प्रमुख चुनावों के लिए इस मॉडल का इस्तेमाल किया है। यह हमें उभरते खतरों की अधिक दृश्यता प्रदान करने के लिए-ेहमारे थ्रेट इंटेलिजेंस (खतरा जानकारी), डेटा विज्ञान, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, संचालन, नीति और कानूनी टीमों सहित-कंपनी भर के विषय से संबंधित विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। इस तरह हम समस्या के गंभीर होने से पहले उस पर शीघ्रता से प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हम इस बात से अच्छीा तरह वाकिफ हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा कैसे ऑफलाइन नुकसान पहुंचा सकती है। चुनावों की पृष्ठभूमि में, हमारे लिए संभावित अभद्र भाषा का पता लगाना और इसे फैलने से रोकना और भी महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे हमने प्राथमिकता दी है और लोगों को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए इन चुनावों को व्यापक रूप से संबोधित करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। हमने अपनी टीमों और तकनीक में 13 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इसने हमें सुरक्षा और हिफाजत पर काम करने वाली वैश्विक टीम के आकार को तिगुना करके 40,000 से अधिक करने की अनुमति दी है, जिसमें 70 भाषाओं में 15,000 से अधिक समर्पित सामग्री समीक्षक शामिल हैं। भारत के लिए, मेटा के पास 20 भारतीय भाषाओं में समीक्षक हैं। यदि सामग्री का कोई भाग अभद्र भाषा के विरुद्ध हमारी नीतियों का उल्लंघन करता है, तो हम प्रोएक्टिव डिटेक्शन (अग्रसक्रिय पहचान) तकनीक का उपयोग करके या सामग्री समीक्षकों की सहायता से उसे हटा देते हैं। अगर यह इन नीतियों का उल्लंघन नहीं करता है, लेकिन बड़े पैमाने पर फैलने की वजह से ऑफलाइन नुकसान पहुंचा सकता है, तो हम इसकी पहुंच को घटा देते हैं, जिससे कम लोग ही इसे देख पाते हैं। इसके अलावा, हमारे मौजूदा समुदाय मानकों समुदाय मानकों के तहत, हम कुछ ऐसे अपशब्दों को हटाते हैं जिन्हें हम अभद्र भाषा के रूप में निर्धारित करते हैं। हम अतिरिक्त जोखिम वाले क्षेत्रों को शामिल करने के लिए अपनी नीतियों को नियमित रूप से अपडेट भी कर रहे हैं। उस प्रयास को पूरा करने के लिए, हम अभद्र भाषा से जुड़े नए शब्दों और वाक्यांशों की पहचान करने के लिए तकनीक को तैनात कर सकते सकते हैं, और या तो उस भाषा वाली पोस्ट को हटा सकते हैं या उसके प्रसार को कम कर सकते हैं। हम बार-बार उल्लंघन करने वालों के खातों को भी हटा देते हैं या ऐसे खातों से सामग्री के वितरण को अस्थायी रूप से कम कर देते हैं जिन्होंने हमारी नीतियों का बार-बार उल्लंघन किया है।  इस दिशा में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है।

Leave A Comment