Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



देहरादून : फैशन शो में महिलाओ ने बिखेरा जलवा

 

दून में दो दिवसीय उमा शॉपिंग फेस्ट शुरु

देहरादून। उमा शॉपिंग फेस्ट का दो दिवसीय फैशन एंड लाइफ स्टाइल एग्जीवेशन हरिद्वार रोड स्थित अतिथि कम्युनिटी सेंटर में शुरू हुआ। फेस्ट में एक ही छत के नीचे शॉपिंग, इंटरटेनमेंट, फैशन व फूड एंड फन का आनंद उठाने का मौका मिल रहा है। इस दौरान आायेजित फैशन शो में महिलाओ ने जलवे बिखेरे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।
शनिवार को अतिथि कम्युनिटी सेंटर में इवेंट आयोजक वर्षा मांगलिक की आेर से आयोजित दो दिवसीय फैशन एंड लाइफ स्टाइल एग्जीवेशन का शुभारंभ राजपुर रोड विधायक खजान दास ने रिबन काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद उन्होंने एग्जीवेशन में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। एग्जीवेशन में कपडे, ज्वैलरी, जैविक उत्पाद, क्राकरी, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित लगभग 50 स्टाल लगाए गए है। स्टालों में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। प्रदर्शनी में लगी स्टलों में कई वस्तुओं में छूट भी दी जा रही हैं। इवेंट में शाम को महिलाओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि साधना जयराज, अलका पांडे ने शिरकत की। फैशन शो में 45 से कम, 45 व 6५ से अधिक आयु वर्ग के दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। शो में नव चेतना वुमेन्स क्लब की अध्यक्ष कृतिका बंसल, सहेली क्लब की अध्यक्षा सीमा जैन, दून संस्कृति की अध्यक्षा कल्पना अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बीना अग्रवाल, अर्चना सिंधल आदि महिलाओ ने गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इवेंट आयोजक वर्षा मांगलिक ने बताया कि यह फेस्ट महिलाओ की ओर से महिलाओ के लिए रखा गया है, ताकि महिलाओ को एक प्लेटफार्म मिल सकें। उन्होंने बताया कि फेस्ट में रविवार को बच्चों का फैान शो होगा। जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर आयोजक वर्षा मांगलिक, शोभित मांगलिक, संजय कुमार गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे |

Leave A Comment