Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



जरा हटके : बैंक अधिकारी निकले साइबर अपराधी

 

देहरादून। इकतीस लाख के साइबर फ्रॉड मामले में दिल्ली से शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही देहरादून से दो सहायक शाखा प्रबंधक भी अरेस्ट किए गए हैं। देहरादून निवासी शख्स के बैंक खाते को एक्सेस करके 31 लाख की रकम निकाली गई थी, जिससे अमेजन पर ऑनलाइन सोना खरीदकर रकम को ठिकाने लगाया गया था। एसटीएफ उत्तराखंड ने इसका खुलासा किया है।आरोपी बैंक कर्मचारी ग्राहकों के बैंक खातों में डै अलर्ट नंबर बदल कर उनकी मेहनत की कमाई उड़ा रहे थे। हर्रबटपुर थाना विकासनगर निवासी अतुल कुमार शर्मा (पुत्र स्व0 रामस्वरुप शर्मा) ने देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत दी थी। दी शिकायत में उन्होंने कहा किसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उनकी मां के संयुक्त बैंक खाता से उनकी अनुमति के बगैर डै अलर्ट नंबर बदलकर 30.95 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले गये हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने से निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, ई-वालेट, और बैंक खातों व सीसीटीवी फुटेज व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जानकारी इकट्ठा की गई तो पता चला कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ने शिकायतकर्ता की अनुमति बिना धोखाधड़ी से उनके बैंक खाते में ैडै अलर्ट नंबर चेंज किया और नेट/मोबाइल बैंकिग के जरिए ऑनलाइन माध्यम से सोना खरीदा और फिर सोने को बेचकर पैसे कमाए जा रहे थे। सभी जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस की विशेष टीम तत्काल दिल्ली, एनसीआर, यूपी और हरियाणा रवाना हुई। टीम ने 23 मई को करोल बाग दिल्ली से घटना में शामिल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसके दो और सहयोगी हैं जो सेंट्रल बैंक में ही काम करते हैं। इनमें से एक मो. आजम और दूसरा बैंक का सहायक प्रबंधक कविश डंग है। बाकी दोनों आरोपियों को सेलाकुई व विकासनगर देहरादून से गिफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लिनोवा लैपटॉप, सैमसंग टैब, 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 5 पासबुक, 3 चेक बुक, 2 आरसी/डीएल और 1 पेन कार्ड बरामद हुए हैं।

Leave A Comment