Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी प्राकाम्य कोठारी ने जीता स्वर्ण पदक

 

देहरादून। महाराष्ट्र के नासिक में महाराष्ट्र तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में नासिक जिला तलवारबाजी संघ द्वारा आयोजित की जा रही 11वीं मिनी और 5वीं राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता (नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप) में आज का दिन उत्तराखंड के लिए शानदार रहा। उत्तराखंड की प्राकाम्य कोठारी ने 10 वर्ष आयु वर्ग के बालिका सैबर स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। यह जानकारी देते हुए टीम मैनेजर आदेश डबराल ने बताया कि सोशल बलूनी स्कूल की छात्रा और बलूनी फैंसिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही प्राकाम्य ने आज हुए सेमीफानल मुकाबले में प्राकाम्य ने कठिन चुनौती पेश कर रही महाराष्ट्र की अनन्या को 15-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की ही श्रेया को 15-05 से हराकर प्राकाम्य ने उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्राकाम्य की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों ने खुशी प्रकट करते हुए बधाइयां दी। सोशल बलूनी स्कूल के निदेशक एवं उत्तराखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने प्राकाम्य और उनके कोच प्रदीप को बधाई देते हुए कहा कि प्राकाम्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी ने प्राकाम्य को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड के अन्य खिलाड़ी भी पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। देहरादून कबड्डी संघ के अध्यक्ष विमल डबराल ने प्राकाम्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य तलवारबाजी संघ और बलूनी खेल अकादमी के प्रयासों से राज्य में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने में बेहतरीन मदद मिल रही है। लाॅन बाॅल संघ के सचिव प्रमोद पांडे ने प्राकाम्य को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों से राज्य एक नई पहचान बना रहा है। इस अवसर पर किशन डोभाल, अश्विनी भट्ट, अनिल कंडवाल, सुनील उनियाल, हितेश राणा, विकास सिंह आदि खेलप्रेमियों ने भी प्राकाम्य की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave A Comment