Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जरा हटके : डीएम ने किया ‘श्री अन्न थाली’’ का शुभारम्भ

 

देहरादून। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दून लाईब्रेरी एवं शोध केन्द्र परेड ग्राउण्ड में जिला योजना अन्तर्गत स्थानीय मोटे एवं पौष्टिक अनाजों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी एवं मिलेट भोज का आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पौष्टिक भोजन से भरी ‘‘श्री अन्न थाली’’ का विधिवत् शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य गणमान्यों ने स्थानीय उत्पादों के स्टाॅल का अवलोकन किया तथा सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए स्थानीय व्यंजनों को लुफ्त उठाया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया गया है इसी क्रम में कलैण्डर जारी किया है उसी उपलक्ष में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राय यह देखा जाता है कि हम लोगों द्वारा अपने स्थानीय उत्पादों को वरियता नहीं दी जाती है, जबकि स्थानीय खाद्व उत्पाद मौटै अनाज की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता बहुत अधिक होती होती। इसका प्रचार-प्रसार किये जाने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय मौटे अनाज के उत्पादन में वृद्वि हो तथा स्थानीय किसानों की आय भी बढे। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिला, पुरूष सभी इसका इस्तेमाल करें। आजकल की युवा पीढी गलत खान-पान की तरफ जा रही है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी से स्थानीय उत्पादों एवं मौटे अनाज झंगौरा, मण्डुवा, गैत, काला भट्ट इत्यादि का सेवन करने की अपील की। इस अवसर पर गोष्ठी का आयेाजन किया गया जिसमें किसान एवं संस्थान से आए विद्ववानों द्वारा स्थानीय  मौटे अनाज की उत्पादन एवं किसानों की आय बढाने तथा बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर मंथन किया गया। सभी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी रायपुर चक्रधर सेमवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चैहान, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं किसान आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment