Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र अपूर्व प्रजापति को नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल शाखा के 12वीं के छात्र अपूर्व कुमार प्रजापति ने आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता अपूर्व कुमार प्रजापति अपने परिजनों व अध्यापकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपूर्व को पच्चीस हजार रुपये का चेक आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय अपूर्व कुमार प्रजापति को विश्वविद्यालय में निशुल्क शिक्षा देगा। अपूर्व को 12वीं कक्षा की पूरी पढ़ाई भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से निःशुल्क करवाई जाएगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय अपूर्व को सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करवाएगा ताकि वह ओलंपिंक में पदक सुनिश्चित कर सकें। श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपूर्व को उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दीं। एसजीआरआर बिंदाल स्कूल में प्रधानाचार्या, अध्यापकों व साथी छात्र-छात्राओं ने अपूर्व की गोल्डन जीत को धूमधाम के साथ सेलीब्रेट किया। 12 मई से 14 मई के बीच नोएडा में स्कूल स्तरीय आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 50 से अधिक स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अपूर्व कुमार प्रजापति ने 10 मीटर शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एसजीआरआर बिंदाल शाखा की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यू ने जानकारी दी कि अपूर्व कुमार प्रजापति एसजीआरआर बिंदाल शाखा में 12वीं कामर्स के छात्र हैं, वह एक अच्छे शूटर होने के साथ साथ अनुशासित एनसीसी कैडेट भी हैं।

Leave A Comment