Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जरा हटके : मां की गाली देने पर दो सगे भाइयों ने की थी युवक की हत्या

नैनीताल। रामनगर में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से मृतक के कपड़े, मोबाइल, टार्च, लोहे की राड भी बरामद की गयी है। आरोपियों के अनुसार मिली मृतक द्वारा उनकी मां को गाली दी गयी थी। जिसके विरोध में उन्होने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। जानकारी के अनुसार बीती 8 अक्टूबर को मृतक गोविन्द सिंह फर्त्याल पुत्र भूपाल सिंह निवासी किशनपुर छोई का शव ग्राम किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर से बरामद किया गया था। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे तथा शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे, मृतक को शक था कि उसके खेत से पेड़ कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं। इस बात से मृतक काफी नाराज था तथा वह 7 अक्टूबर को कुन्दन सिंह विष्ट के घर गया जहां उसकी कुन्दन सिंह विष्ट से काफी बहस हुयी थी। जिस पर पुलिस ने कुन्दन सिंह के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार था। इस बीच पुलिस को पता चला कि कुन्दन सिंह विष्ट नया कोशी पुल हल्द्वानी बस अड्डे पर है तथा कहीं भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में कुन्दन सिंह ने बताया कि गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे जिसका शक वे गांव के लड़को पर ही कर रहे थे वह जिन लोगों पर शक कर रहे थे उनमे मेरा भाई संतोष उर्फ सोडी भी था। बताया कि मैं 7 अक्टूबर को अपने घर पहुंचा तो हमारे घर की छत पर गोविन्द सिंह फर्त्याल मौजूद था तथा अपमानजनक बातें कर अपने कटे पेड़ो के पैसे मांग रहा था मैने उससे गाली गलौज न करने को कहा पर वह नही माना तथा मेरे सामने ही मेरी माँ से गाली गलोज करने लगा। जिस पर गुस्से में आकर मैने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे उसे चोट लग गयी और वह फिर गाली गलौज करने लगा। इसी बीच मेरा छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान होटल मे काम करता है वह भी घर आ गया था। उसने भी मां को गाली देते सुना तो वह भी गुस्से में आ गया जिस पर हम दोनो भाईयों ने गोविन्द फर्त्याल की पीट पीट कर हत्या कर दी तथा उसे घसीटते हुए नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इसके बाद घटना में शामिल दुसरे आरोपी भोपाल सिंह विष्ठ उर्फ घन्नू को भी रोजवेज बस अड्डे के अन्दर रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के कपड़े, मोबाइल, टार्च व लोहे का पाइप भी बरामद किया गया है।

Leave A Comment