Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



हारमोनी कप : चंपा और प्रीति की बल्लेबाजी से जीता रॉयल चैलेंजर्स

 

मैंन ऑफ द मैच दीपा बोहरा रही वही फाइटर ऑफ द मैच रेनू तिवारी को मिला

देहरादून | अन्तर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में शुभारम्भ हुआ। आज मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय क्रिकेट क्लब, सुनील लखेड़ा, अध्यक्ष, सचिवालय संघ, राकेश जोशी, महासचिव, सचिवालय संघ, जीतमणि पैन्यूली, ललित जोशी आदि मौजूद रहे। आज पहला मैच “हारमोनी कप” के रूप में सचिवालय महिला क्रिकेट टीमों, सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स बनाम सचिवालय एवेंजर्स के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में सचिवालय एवेंजर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। सुनीता ने 32 और रेनू ने 31 रन बनाए। दीपा बोहरा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने ओवरों में 8.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। चंपा कोरंगा ने 25 और प्रीति ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में नीलम ने 1 विकेट लिए। मैंन ऑफ द मैच दीपा बोहरा को मिला। फाइटर ऑफ द मैच रेनू तिवारी को मिला।

मोनाल कप : सचिवालय हरिकेन टीम को मिली पहली जीत

फाइटर ऑफ द मैच अमित तोमर को और मैन ऑफ द मैच अनुज चमोली रहे

पुरुष टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता( मोनाल कप) का पहला मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 08 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। कपिल ने 25, आशीष रावत ने 25 और सुनील ने 23 रन बनाए। डेंजर की ओर से अमित तोमर ने 3 और राकेश जोशी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम कुल 20 ओवरों में 131 रन पर ऑल आउट हो गई। हरिकेन ने मैच 31 रन से जीत लिया, अरविंद राणा ने 31 और वीरेंद्र सिंह ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज चमोली ने 4 और रवि, आशीष ने 2_ 2 विकेट लिए। फाइटर ऑफ द मैच अमित तोमर को और मैन ऑफ द मैच अनुज चमोली को दिया गया।

Leave A Comment