Breaking News:

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 183.71 करोड़ की धनराशि, जानिए खबर -

Tuesday, January 20, 2026

40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र -

Tuesday, January 20, 2026

गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत -

Tuesday, January 20, 2026

जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन -

Tuesday, January 20, 2026

बिना किसी कोचिंग कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर बने अधिकारी -

Tuesday, January 20, 2026

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025



साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन

एम्स ऋषिकेश के डॉ. दिलीप वैष्णव ने किया विमोचन

डोईवाला | एम्स ऋषिकेश के न्यायिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दिलीप वैष्णव ने साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 18वें अंक का भव्य विमोचन किया। इस विशेष अवसर पर पत्रिका ने एक नया प्रयोग करते हुए गढ़वाली में अपना पहला लेख प्रस्तुत किया, जो भाषा संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।विमोचन समारोह में डॉ. वैष्णव ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा, साईं सृजन पटल न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी उजागर करता है। साईं सृजन पटल की मासिक पत्रिका समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हुई है। उन्होंने पत्रिका के योगदान और इसके सामाजिक तथा शैक्षिक प्रभाव पर विशेष जोर देते हुए कहा, यह हमारे समाज को जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

पत्रिका के संस्थापक और मुख्य संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हमारा उद्देश्य न केवल साहित्य को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में रचनात्मकता और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करना है। इस अंक के साथ हम एक नए दिशा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अंक उनके समर्पित लेखक और पाठकों की मेहनत का परिणाम है और यह पत्रिका सामूहिक प्रयासों का फल है।

पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने इस अवसर पर कहा, हर अंक के माध्यम से हम नए विचारों, लेखों और दृष्टिकोणों को पाठकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य साहित्य को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि हर व्यक्ति अपनी सोच को सृजनात्मक दिशा दे सके। उन्होंने यह भी कहा, हमें गर्व है कि हम साईं सृजन पटल के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. दिलीप वैष्णव को पत्रिका में लेखन सहयोग के लिए लेखक श्री सम्मान से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस कार्यक्रम में नीलम तलवाड़ और इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत , ऋषभ मल्होत्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह आयोजन न केवल साहित्यिक दृष्टिकोण से, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। साईं सृजन पटल ने यह सिद्ध कर दिया कि साहित्य समाज की दिशा बदलने की शक्ति रखता है।

Leave A Comment