Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस

राजस्थान | सफलता की राह अक्सर बाधाओं से भरी होती है लेकिन प्रह्लाद मीणा का सफर यह सिखाता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो अभावों को भी सीढ़ी बनाया जा सकता है। राजस्थान के एक गरीब किसान परिवार से आने वाले प्रह्लाद का बचपन अभाव में बीता लेकिन उनका सपना आगे बढ़ना था। रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले साधारण गैंगमैन से लेकर IPS अधिकारी बनने तक का उनका सफर साहस और लगातार मेहनत दास्तान है। बिना किसी कोचिंग के पढ़ाई, नौकरी और घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और अधिकारी बने। उनकी सक्सेस स्टोरी लाखों युवाओं के लिए एक मशाल है, जो संसाधनों की कमी या आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं।
प्रह्लाद का जीवन राजस्थान के दौसा जिले के एक छोटे से गांव में बहुत अभावों के बीच शुरू हुआ। वह एक वीडियो में बताते हैं कि परिवार के पास केवल 2 बीघा जमीन थी, जिससे गुजारा करना मुश्किल था। गरीबी के बावजूद उन्होंने शिक्षा का महत्व समझा और स्कूली जीवन में भी मवेशी चराने के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी। उनकी यह शुरुआती मेहनत और परिस्थितियों से लड़ने की सीख ही उनके भविष्य के बड़े लक्ष्यों की आधारशिला बनी, जिसने उन्हें किसी भी बाधा से डरने के बजाय उसे स्वीकार करना सिखाया। पढ़ाई में होनहार प्रह्लाद ने गांव के एक लड़के से प्रेरित होकर गैंगमैन की नौकरी चुनी। गैंगमैन में नौकरी में पटरियों का रखरखाव और मरम्मत शामिल था। यह उनकी पहली सरकारी नौकरी थी, जो उन्हें उस समय सुरक्षा देने वाली लगी। भुवनेश्वर में रेलवे में काम करते हुए भी उनके मन में बड़े सपने पल रहे थे। उन्होंने अपनी सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद हार नहीं मानी और नौकरी को बोझ न बनाकर उसे एक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल किया। यहां से ही उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए और ऊंचे मुकाम की ओर कदम बढ़ाना शुरू किया।

Leave A Comment