Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे

 

देहरादून। हर खेत तक पानी पहुंचाने और कम पानी में अधिक उत्पादन का लक्ष्य लेकर शुरू की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई ) के ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (पीडीएमसी) योजना में भारी अनियमितताएं हुई हैं। योजना पर इतनी भारी भरकम राशि खर्च किये जाने के बावजूद योजना का लाभ किसानों को नहीं मिला और खेत सूखे रह गये। आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि योजना पर धरातल पर काम ही नहीं हुआ और करोड़ों रुपये व्यय कर दिये गये। उन्होंने इस संबंध में सबंधित जिलाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी को भी शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर डीएम आशीष चैहान ने मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच बिठा दी है।
आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश ने पीएमकेएसवाई योजना के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग से विभिन्न जानकारी मांगी। आरटीआई दस्तावेज से पता चला कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना का लाभ पात्र किसानों को मिला ही नहीं। ड्रिप इरिगेशन प्रणाली काम ही नहीं कर रही है। कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से इस योजना के तहत अब तक करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने के बावजूद कई जिलों में स्थापित ड्रिप सिंचाई प्रणालियां किसानों के खेतों में अनुपयोगी पड़ी मिली हैं। योजना के संबंध में संबंधित थर्ड पार्टी मूल्यांकन, चार्टर्ड अकाउंटेंट की ऑडिट रिपोर्ट, कैग की ऑडिट रिपोर्ट और आंतरिक ऑडिट में लाभार्थी सत्यापन, दस्तावेजों के रखरखाव, निरीक्षण, निगरानी और योजना के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारियों को जांच अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून में जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Leave A Comment