Breaking News:

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026



उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी

वर्ष वर्धन दिवस पर ब्रह्मचारिणी रितु दीदी ने पूर्णमति माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया

देहरादून। जैन धर्म के पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन धर्मशाला में परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूज्य ब्रह्मचारिणी रितु दीदी के वर्ष वर्धन दिवस (जन्मदिवस) पर श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रितु दीदी ने पूर्णमति माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्मसभा में पूर्णमति माताजी ने उत्तम शौच धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि उत्तम सोच धर्म लोभ और लालच का त्याग कर संतोष तथा आत्म-पवित्रता को अपनाने की प्रेरणा देता है। लोभ सभी पापों की जड़ है। तीव्र लालच आत्मा को अशांत और मलिन करता है। संतोष और समता रूपी निर्मल जल से ही लोभ रूपी मैल को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बाहरी शुद्धि से अधिक महत्वपूर्ण आंतरिक शुद्धि है। गंगा-यमुना अथवा समुद्र के जल से शरीर को बार-बार धोने पर भी आत्मा की वास्तविक पवित्रता प्राप्त नहीं होती। शरीर नश्वर और परिवर्तनशील है, जबकि सच्ची पवित्रता आत्मा के स्वभाव में निहित है।माताजी ने कहा कि मनुष्य की इच्छाएं असीम होती हैं। धन और भोग-विलास की असीम चाह व्यक्ति को अशांति की ओर ले जाती है। जो व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं को सीमित करता है और प्राप्त वस्तुओं में संतोष रखता है, वही वास्तविक सुख और शांति का अनुभव करता है। शील, जप, तप और ध्यान के भाव जीव को शुचि अर्थात पवित्र बनाते हैं।
उत्तम शौच धर्म के अवसर पर प्रतिदिन की भांति प्रातःकाल से ही अभिषेक, पूजन, पाठ, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर 2 बजे विद्या सिंधु बालिका मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

धार्मिक अंताक्षरी में श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

शाम 8:30 बजे जैन मिलन शिवालिक, जैन वीरांगना मंच एवं दिगंबर जैन महासमिति, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महावीर भगवान के पांच नामों में से चार नामों—वीर, अतिवीर, सन्मति और महावीर—के नाम पर टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल रहे।
धार्मिक अंताक्षरी में शब्द राउंड, अक्षर राउंड, रिलेशन राउंड, पूजा के अर्घ राउंड एवं रैपिड राउंड सहित पांच चरण रखे गए। सभी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक उत्तर दिए। भक्ति, ज्ञान और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दिगंबर जैन महासमिति एवं जैन मिलन शिवालिक की वीरांगनाओं द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात जैन वीरांगना मंच द्वारा सुंदर मंगलाचरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरांगना बबीता जैन एवं उनकी टीम ने किया।
इस अवसर पर तीनों संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के क्रम में आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत दोपहर 2 बजे दिगंबर जैन महासमिति आंचल द्वारा मंगलाचरण तथा शाम 8:30 बजे नाटिका ‘कचनेर की कथा’ आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे श्री वर्णी जैन विद्यालय प्रांगण में श्री मिट्ठन लाल सुरेश चंद जैन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज के सभी पदाधिकारी श्री विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति के सभी सदस्य जैन भवन कार्यकारिणी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य गण एवं बड़ी संख्या में बाहर से आए हुए श्रद्धालु ने धर्म लाभ उठाया |

Leave A Comment