Breaking News:

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026



नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड

vyapam-ghotala

देहरादून। प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के निर्देश पर लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पर प्रमाणपत्रों के आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। दरअसल, पिछले दिनों प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छात्रा का पिता और मेरठ निवासी कथित दलाल रूपेश पंडित शामिल हैं। पुलिस के स्तर पर मामले की जांच जारी है, वहीं प्रशासन ने भी प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने प्रशासनिक स्तर पर जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के नेतृत्व में एक संयुक्त समिति गठित की थी। यह समिति प्रमाणपत्रों के आवेदन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाणपत्र जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। इसी जांच के क्रम में तहसील सदर में तैनात दो लेखपालों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। जांच में सामने आया है कि संबंधित प्रमाणपत्रों के दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी इन लेखपालों के स्तर पर थी। प्रशासन के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया में बरती गई कथित लापरवाही के चलते प्रमाणपत्र निर्धारित समय के भीतर जारी हो गए। अब समिति यह भी जांच कर रही है कि सत्यापन के दौरान किन दस्तावेजों की जांच की गई और प्रक्रिया के किस स्तर पर अनियमितता हुई।
प्रशासन अब इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और उन्हें जारी कराने की प्रक्रिया में कहीं अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका तो नहीं रही। जांच का दायरा बढ़ाए जाने के संकेत भी दिए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

Leave A Comment