Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



आचार्य श्री 108 सौरभ सागर का 55वां जन्मदिवस “परोपकार दिवस” के रूप में मनाया गया

देहरादून। परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र, उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज का 55वां जन्मदिवस “परोपकार दिवस” के रूप में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड में बड़े ही धूमधाम, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।प्रातः 5:30 बजे गुरु भक्तों द्वारा गुरु भक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात प्रातः 8:30 बजे जैन भवन प्रांगण में मुख्य जन्मदिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

*मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन* ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन समाज के बच्चों और महिलाओं ने पूज्य गुरुदेव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुंदर भक्ति गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर 31वीं पुष्प वर्षायोग समिति द्वारा विभिन्न परोपकार कार्यों का आयोजन किया गया, जिनमें

मुख्यतः — दून हॉस्पिटल, ग्राफिक एरा हॉस्पिटल एवं सुभारती हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण

जेल में कैदियों को फल वितरण,

असहाय महिलाओं को कंबल वितरण,

कुष्ठ आश्रम में अनाज एवं फल वितरण,

दून हॉस्पिटल में आज जन्मी कन्याओं के लिए एफडीआर योजना,

पक्षियों के लिए दाना वितरण एवं 55 पक्षियों को मुक्त कर जीव दया का कार्य,

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर — जिसमें नेत्र, स्त्री, हड्डी, जनरल फिजिशियन और सर्जन विशेषज्ञों ने सेवा प्रदान की।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले श्री अनिल जैन–शशि जैन (रोहिणी, दिल्ली) का पुष्प वर्षायोग समिति, पंचकल्याणक समिति एवं जैन समाज देहरादून द्वारा सम्मान व मंगल तिलक किया गया। अपने मंगल आशीर्वचन में पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने कहा  “प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस को परोपकार दिवस के रूप में मनाना चाहिए। आजकल लोग होटल या भौतिक साधनों में खुशी खोजते हैं, परंतु जो सच्चा सुकून सेवा और परोपकार में है, वह कहीं और नहीं। सेवा के अनेक माध्यम हैं, हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार कर सकता है।” इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के भक्त दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, सरधना, बीनगंज सहित अनेक नगरों से पधारे और आचार्य श्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Comment