Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



‘एक विश्वविद्यालय एक शोध’ योजना के तहत यमकेश्वर में एकदिवसीय कार्यशाला

 

यमकेश्वर(अंकित तिवारी)|  राजभवन, उत्तराखंड द्वारा ‘एक विश्वविद्यालय एक शोध योजना’ के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजन एवं वंचित वर्ग की शिक्षा के प्रति जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी, यमकेश्वर में किया गया। इस कार्यशाला में यमकेश्वर ब्लॉक की कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यशाला के संयोजक एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के विशेष शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम समन्वयक व सहायक प्राध्यापक डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने चित्रों की शिक्षा के बारे में हो रहे शोध कार्य पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, सहायक प्राध्यापक श्री तरूण नेगी ने दूरस्थ शिक्षा के महत्व और उसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कोई भी अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकता है। इसके लिए परीक्षा केंद्र का चुनाव भी अपनी सुविधा के अनुसार किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ और लचीला बनाने के लिए भी कार्यशाला में जानकारी दी गई।समापन सत्र में महाविद्यालय बिथ्याणी के प्राचार्य प्रो. योगेश शर्मा ने मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजनों और वंचित वर्ग की शिक्षा के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों, विशेषकर बालिकाओं, को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि समाज के वंचित और शोषित वर्ग को भी इसका लाभ मिल सके।कार्यशाला में प्रतिभागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष देवी और सुनीता देवी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बहुत लाभकारी बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय से अनुरोध किया कि ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन समय-समय पर किया जाए ताकि दिव्यांगों और वंचित वर्ग की शिक्षा में सुधार हो सके।इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. राम सामंत, डॉ. नीरज नौटियाल समेत समस्त शैक्षिक स्टाफ और यमकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave A Comment