एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, October 11, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | बिजनौर के रहने वाले हैं तुषार घरेलू कंपटीशन में उत्तर प्रदेश से ब्लाइंड फुटबॉल खेलते हैं । वे जन्म से ही दृष्टि दिव्यांग हैं और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान से इसी वर्ष 12 वीं उत्तीर्ण की है।बचपन से ही देहरादून में संस्थान के के हॉस्टल में रहकर पले बड़े हैं।उन्होंने कक्षा 10वीं में पहली बार भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाई थी और तब से लगातार टीम का हिस्सा हैं।यों तो अभी मात्र 17 वर्ष की उम्र है परंतु इस बार एशियन पैरा गेम्स में भी भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।उन्होंने अपने खेल के सफर की शुरुआत भी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के आदर्श विद्यालय में अपने कोच नरेश सिंह नयाल के संग ही आरंभ की थी।शुरुआत में उन्होंने उत्तराखंड को रिप्रेजेंट किया ओर अब पिछले दो तीन सालों से अपने प्रदेश यानि उत्तर प्रदेश से खेलने लगे हैं।उनका चयन उनके घरेलू प्रदर्शन और निरंतरता को देखते हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में हुआ है।इससे उनके घरवाले और उत्तर प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी काफी प्रसन्न हैं।उन्होंने तुषार को बधाई देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में ब्लाइंड फुटबॉल को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है और इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उनके कोच नरेश नयाल ने बताया कि तुषार से आने वाले समय में भारतीय टीम को काफी उम्मीदें हैं और उनकी कद काठी के हिसाब से भी उनको अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।वे टीम के साथ 13 अक्टूबर को नागोया जापान के लिए रवाना होंगे और वहाँ पर होने वाले 5 वे एशियन पैरा गेम्स में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रतिभाग करेंगे।