बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, May 23, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | आज राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक देहरादून कैनल रोड के एक शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई। जिसमें समाज की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई । विशेष रूप से सामाजिक समानता, युवाओं में राष्ट्र सेवा की चेतना की अवधारणा कैसे बढ़े उस पर कई विद्वान लोगों ने अपने-अपने विचार को रखें , साथ ही देवभूमि में पर्वती क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य का संतुलित विकास कैसे हो , भ्रष्टाचार मुक्त समाज और पारदर्शी तथा जवाब देही कार्यशाली जीवन में हो जिससे सभी को एक समान शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार जैसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक समान अवसर मिले, बैठक में पूज्य स्वामी कांताचार्य महाराज (शशिकांत दुबे) के आध्यात्मिक योग को जीवन में लाकर कैसे प्रसन्न रहा जाए जैसे वचन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, वीरेंद्र रस्तोगी, अर्पित चौहान, राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री /प्रदेश अध्यक्ष हिन्दु संघर्ष समिति सुरेश दुबे , पंडित सुरेश मिश्रा वह अन्य लोग उपस्थित रहे बैठक के दौरान सुरेश दुबे ने कहा कि राष्ट्र सेवा की भावना बचपन से ही बच्चों में स्कूली शिक्षा के दौरान देने से एक संस्कार वान समाज का निर्माण होगा जो किसी भी अच्छे राष्ट्र के लिए एक संजीवनी की तरह काम करेगा जैसे अनेको कथन को बैठक मे कहा।