Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



बीसीसीआई से मिले 10 करोड़ क्या हुआ : शिकायतकर्ता

 

नैनीताल। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में हुई करोड़ों रुपए की अनियमितताओं के खिलाफ दायर याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता से कहा है क्रिकेट एसोसिएशन को याचिका की कॉपी दें। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने आगामी सोमवार 25 अगस्त की तिथि नियत की है। दरअसल, देहरादून निवासी बुद्धि चंद रमोला ने नैनीताल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में क्रिकेट कराने के लिए धन का दुरुपयोग किया गया है, जो सुविधा खिलाड़ी को मिलनी चाहिए थी, वो उसे नहीं मिली। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पेट केलों से भर दिया। केलों का जो बिल दिखाया गया, वो भी लाखों का था।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि एसोसिएशन ने उनके खाने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। जबकि उस हिसाब से खेल हुए ही नहीं। इसलिए इसकी जांच कराई जाए। अभी तक करोड़ों रुपए का दुरुपयोग एसोसिएशन की ओर से किया गया है। उसकी ऑडिट रिपोर्ट भी आ चुकी है।
याचिका में ये भी कहा गया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को साल 2015 में बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मान्यता मिल गई थी। बीसीसीआई तब से एसोसिएशन को फंड देता आ रहा है। साल 2022 में ही 10 करोड़ का बजट खेल कराने के लिए दिया, उसका भी कोई हिसाब किताब नहीं है। न ही बैलेंस शीट को सार्वजनिक किया गया।
याचिकाकर्ता का कहना है कि जब इसकी शिकायत उपाध्यक्ष से की गई तो उनकी ओर से सदस्यों को नोटिस भी दिया गया, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि, एसोसिएशन में 5 सदस्यों का चुनाव होता है और 4 सदस्य नामित किए जाते हैं। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि इसकी जांच कराई जाए।

Leave A Comment