हार्पिक ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को बनाया ब्रांड एंबेसडर
देहरादून। भारत के नंबर 1 टॉयलेट और बाथरूम क्लीनर तथा 100 मिलियन से अधिक घरों का घर की सफाई का भरोसेमंद साथी हार्पिक, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत करके अपनी शानदार विरासत की यात्रा को आगे ले जाने की गर्व के साथ घोषणा करता है। यह बेमिसाल पार्टनरशिप हार्पिक की बेहतरीन सफाई की शानदार विरासत और शाहरुख खान के सम्घ्मोहक व्घ्यक्तित्घ्व, साझा मूल्यों और भारतीय परिवारों के बीच उनकी लोकप्रियता को एक साथ लाती है। शाहरुख खान ने ब्रांड के साथ अपने इस जुड़ाव पर कहा, स्वच्छता की शुरुआत छोटे लेकिन…
मंदिर पर दिए बयान के बाद तीर्थपुरोहित आक्रोशित, जानिए खबर
देहरादून। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के मंदिर पर दिए बयान के बाद उत्तराखण्ड के तीर्थपुरोहितों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही हैं। तीर्थपुरोहितों का कहना है कि उर्वशी रौतेला के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इतना ही नहीं, तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड के डीजीपी को शिकायती पत्र सौंपकर उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मूल रूप से उत्तराखण्ड की निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक पॉडकास्ट के दौरान दावा किया है कि उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का मंदिर है। उर्वशी मंदिर. आप बदरीनाथ टेंपल के दर्शन करने जाओगे उसके…
देहरादून : एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन
देहरादून। रविवार को होटल सॉलिटेयर में एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन किया गया है। यह आयोजन इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से किया गया था। जजेस के रूप में पूनम शर्मा, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, तृप्ति पंत, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, प्लेटिनम, और चारू धवन, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, सिल्वर रनर-अप, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही यूके देव आनंद भी जज पैनल में शामिल थे, जिन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया…
रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडियान 2024 का ताज, जानिए खबर
देहरादून | मिस यूनिवर्स इंडियान 2024 का ताज रिया सिंघा के सिर सजा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद सुंदरी रिया सिंघा ने कहा, खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। जानकारी हो की उर्वशी रौतेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। विजेता के नाम का एलान किए जाने के बाद उर्वशी ने कहा, “मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं।”उर्वशी ने आगे कहा कि मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर ये हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व…
जरा हटके : नंदिनी गर्ग ने जीता मिस टीन हरिद्वार 2024 का खिताब
हरिद्वार। फॉरएवर स्टार इंडिया ने 6 से 8 सितंबर, 2024 तक भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता फॉरएवर मिस, मिसेज और मिस टीन इंडिया 2024 सिटी क्राउनिंग का आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न शहरों की मॉडल्स को अलग-अलग श्रेणियों- मिस, मिस टीन और मिसेज इंडिया सिटी ग्रुप्स में ताज पहनाया गया। हरिद्वार के व्यापारी अनुज गर्ग एवं बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर रिचा गर्ग की बेटी नंदिनी गर्ग फॉरएवर मिस टीन हरिद्वार सिटी विनर 2024 के रूप में विजयी हुईं। मिस टीन हरिद्वार 2024 बनना नंदिनी के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसने उन्हें देश के…
मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन का हुआ आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग
देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में देहरादून, काशीपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, श्रीनगर, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रपुर सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया। ऑडिशन के लिए जजों के पैनल में द फ्रंटरो कुट्ट्यूर की सीमा कश्यप व लावण्या आहूजा, मॉडल व कोरियोग्राफर सात्विका गोयल, मॉडल व मिस्टर उत्तराखंड 2019 के फाइनलिस्ट रजत बिष्ट, माया देवी यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष तृप्ति जुयाल और धर्मा क्रिएशन के संस्थापक आकाश गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक…
उत्तराखण्डी सिनेमा दिशा, दशा एवं भविष्य व समस्या और समाधान’ विषय पर सेमिनार का आयोजन
सेमिनार के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय रहे देहरादून। आर्थिक आमदनी के बिना उत्तराखण्डी सिनेमा उद्योग का विकास संभव नहीं है। प्रादेशिक फिल्मों में जब तक रीजनल कंटेंट, एडवांस टैक्नोलाॅजी एवं प्रोफेशनल्जिम नहीं आएगा तब तक उन फिल्मों को देखने दर्शक हाॅल में नहीं उमड़ेंगे। इस अवसर पर ग्राफिक एरा के छात्रों द्धारा उत्तराखंडी फिल्म उद्योग पर बनाई गई एक शार्ट फिल्म दिखाई गई जिसकी खूब सराहना हुई तथा फिल्म निर्माण करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। उक्त विचार आज यहाॅ ‘उत्तराखण्डी सिनेमा दिशा, दशा…
देहरादून : मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे
देहरादून। मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने रैंप वॉक की तो हर कोई देखता रह गया। ये पीजेंट पहली बार उत्तराखंड में किया गया था। जो कि मिस और मिसेज कैटेगिरी लिए अलग अलग था। मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 के का ग्रैंड फिनाले रविवार को मालसी रोड स्थित फेयरफील्ड बाय मेरियट में किया गया। जिसमें कुल 22 मॉडल्स ने जलवे बिखेरे। पीजेंट में मुख्य तौर पर तीन कैटेगिरी रखी गई थी। जिसकी शुरुआत टैलेंट राउंड से हुई। इसके बाद स्टेट राउंड और लास्ट इवनिंग गाउन राउंड आयोजित हुआ। स्टेट…
खतरे में पड़ी कंगना रनौत की सांसदी, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश, जानिए खबर
हिमाचल | मंडी सांसद कंगना रनौत के चुनाव को किन्नौर निवासी लायक राम नेगी ने हिमाचल हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दायर याचिका को लेकर कोर्ट ने कंगना को नोटिस जारी करते हुए 21 अगस्त तक जवाब देने का आदेश दिया है। नेगी ने कोर्ट से मंडी संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव रद्द करने की गुहार लगाई है। यह नोटिस लायक राम नेगी की याचिका पर कोर्ट ने जारी की है। राम नेगी का दावा है कि उनके नामांकन पत्र को गलत तरह से खारिज किया गया था। जस्टिस ज्योत्सना रेवाल ने कंगना रनौत को निर्देश दिया है कि…
`ग्रे डिवोर्स’ लेंगे क्या अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय?, जानिए खबर
मुंबई | पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच दरार आ चुकी है | एक के बाद कुछ न कुछ ऐसा आ रहा है, जिससे यह साफ होते जा रहा है कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं हैं | वहीं कुछ पहले अभिषेक बच्चन ने एक तलाक की पोस्ट लाइक की थी, जिससे भी इस बात को हवा मिली. वह तस्वीर ग्रे डिवोर्स से संबंधित थी, जिसमें टूटे दिल की फोटो बनी थी | फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता, कौन हमेशा…






























