सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर
मुंबई | गदर 2 अभिनेता सनी देओल पर प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है | सनडाउन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सौरव गुप्ता ने आरोप में कहा कि अभिनेता सनी ने उनसे बड़ी रकम ठगी है | रियल एस्टेट डेवलपर के अनुसार, उन्होंने 2016 में एक फिल्म के लिए देओल से संपर्क किया था और इसके लिए एडवांस भी दिया था | देश की सम्मानित पत्रिका इंडिया टुडे से की गई बातचीत में सौरव ने कहा है की सनी देओल फिल्म को करने में देरी करते रहे और यहां तक कि पैसा भी ले लिया…
देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर
देहरादून | देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का खिताब मिला। हम सभी को यह ज्ञात है कि महिला सशक्तिकरण समाज के न्यायसंगत, समृद्ध, और समावेशी निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन पंक्तियों का एक उदाहरण है हमारी उत्तराखंड की एक महिला, मिसेस ऋतु सिंह, जो पेशे से कंप्यूटर शिक्षिका हैं, जिन्हें मुंबई में आयोजित कॉर्डेलिया क्रूज के कार्यक्रम में “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का खिताब से नवाजा गया। इस कार्यक्रम को नारी फर्स्ट और ज्यूल ऑफ़ इंडिया ने आयोजित किया था, और इसके मुख्य अतिथि बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा थी।।भारतीय महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम में…
मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक
रुड़की। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आयोजित कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के मिस फैशन दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने आकर्षक ड्रेसेस पहन कर कैटवॉक की। साथ ही जजेस के सवालों के जवाब भी दिए। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से शनिवार को रुड़की आईएनआईएफडी कैंपस में आयोजित सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब कांटेस्ट का रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के दिन ही घोषित किया जाएगा। इन सब कांटेस्ट के लिए दो अलग अलग राउंड में प्रतिभागियों ने खूबसूरत कैट वॉक की। साथ ही जजेज के…
मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले में जीते यह प्रतिभागी, जानिए खबर
देहरादून। हिमालयन बज द्वारा धर्मा क्रिएशन्स के सहयोग से आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2024 का ग्रैंड फिनाले देहरादून के अशोक स्पा एंड रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से प्रतिभाओं का प्रदर्शन हुआ, जिसमें 30 लड़कों और लड़कियों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करी। फिनाले के दौरान जजों के पैनल में मिस उत्तराखंड 2022 गुंजन कुंवर, हिमालयन बज से नम्रता बडोला, सेंट जोन्स के संस्थापक नितिन गेरा, अर्बन मनी से मोहित शर्मा, कश्मीरी संस की निदेशक रितिका गोयल, एडोर्न मीडिया के निदेशक मुकुल चंचल, और गायक व रैपर वायरस शामिल रहे।नप्रतिस्पर्धा और प्रतिभा…
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की “बबिता और टप्पू” ने की सगाई !, जानिए खबर
मनोरंजन कोना | टीवी की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी समय से शो के कलाकारों की रियल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस शो की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में हैं। अब उनसे जुड़ी कुछ हैरान करने वाली खबरें हैं। बताया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता ने खुद से 9 साल छोटे राज अनादकट से सगाई कर ली है, जिन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का रोल निभाया था। हालाकि इसपर अभी…
32 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का निधन! निधन की खबर हुई झूठी, जानिए क्यों
मुम्बई | अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सर्वाइकल कैंसर था | उनकी मौत की जानकारी ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई है |पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से शेयर हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान कर दिया है | कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या ये मजाक है | क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए ये पैंतरा आजमा रही हैं | क्या वो सर्विकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर…
मुख्यमंत्री धामी ने किया इस गढ़वाली फिल्म का शुभारंभ, जानिए खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में गढवाली फिल्म रिखुली का शुभारंभ किया। फिल्म से जुडे कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करती है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। राज्य में फिल्मकारों को सुविधा प्रदान करने के लिये उनके हित में कई निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मांकन के लिये पूरा उत्तराखण्ड एक डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि फिल्म रिखुली हमारी…
उत्तराखंड : फिल्म अभिनेता अनुपम खेर शूटिंग के लिए पहुँचे लैंसडाउन
लैंसडाउन। बालीवुड स्टार अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर अपनी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर पर्यटन नगरी लैंसडाउन पहुंच गए है। अगले वर्ष फरवरी माह से अनुपम खेर की फिल्म की शूटिंग पर्यटन नगरी की वादियों में प्रस्तावित है। बुधवार को फिल्म निदेशक अनुपम खेर ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के दुर्गा मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान अनुपम खेर ने फरवरी में प्रस्तावित अपनी नई फिल्म की लोकेशन की देखी। गौरतलब हो कि अनुपम खेर की नई फिल्म की शूटिंग पर्यटन नगरी लैंसडौन में दस फरवरी से प्रस्तावित है। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने पर्यटन…
हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बनी “जवान”
मनोरंजन कोना | फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है | फिल्म ने देश-विदेश में धूम मचाई हुई है | जहां घरेलू बाजार में ‘जवान’ 610 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास बनाई है तो वहीं पूरे देशभर में भी इस फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म होने की रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है | फिल्म अब अपनी रिलीज के पांचवें हफ्ते में है और ये अब भी एक करोड़ से ज्यादा की ही कमाई कर रही है |
रणवीर कपूर, कपिल शर्मा, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी समेत 10 लोगो को ED ने भेजान समन
देहरादून | बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के बाद अब महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी के रडार पर हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स आ गए हैं | ईडी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और टीवी की दुनिया के प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन किया है | दरअसल, ईडी इन सारे सेलेब्स को तलब कर रही है जो ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए थे | सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है | रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के कई…






























