Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



दुःखद : अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

मुम्बई | साल 2020 बॉलीवुड के लिए अशुभ होता जा रहा है कई लोकप्रिय सितारों ने इस वर्ष दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे इनके फैंस और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अब एक और दुखद खबर इंडस्ट्री से सामने आई है। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। आदित्य ने महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल काफी समय से किडनी की…

Read More

तनिष्क और स्वाति जुयाल बने मिस्टर एंड मिस देहरादून

देहरादून । हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस देहरादून 2020 का ग्रैंड फिनाले तनिष्क राय और स्वाति जुयाल ने जीता। जबकि पहली रनर्स अप पोजिशन में रिया असवाल और तमनदीप चावला ने रहे। जबकि महिमा नेगी और असद दूसरे रनर्स अप रहे। पेजेंट के ऑडिशन और अन्य दौर एक ऑनलाइन मंच पर आयोजित किए गए थे। इस प्रतियोगिता में देहरादून के कुल 14 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में मिस्टर अर्थ अम्बैसडर अभिषेक कपूर, डांस इंडिया डांस फेम सरंग राय, मॉडल ट्विंकल थापा, फैशन फोटोग्राफर संदीप पठानी और मिस्टर एंड मिस देहरादून 2019 आयुष्मान गुजराल और राधिका…

Read More

अभिनेत्री कंगना राजनीति की हुई शिकार, दफ्तर पर चला जेसीबी

मुम्बई | मुंबई बीएसमी ने अभिनेत्री कंगना के बांद्रा स्थित दफ्तर को अवैध निर्माण बोल कर गिरा दिया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीनें लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। वही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुँच गयी हैं।

Read More

कॉमेडी शो : ‘रायता फैल गया’ लाँच

देहरादून | हंगामा डिजिटल मीडिया के स्वामित्व वाले देश के प्रमुख वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले ने आज एक नए ऑरिजिनल शो, ‘रायता फैल गया’ को लॉन्च किया है। इस कॉमेडी शो की कहानी दो अविवाहित नवयुवक, शैंकी और हैरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो बेफ़िक्री से ज़िंदगी बिताते हैं। फिर उनके परिवार के लोग उनकी ज़िंदगी में दख़ल देते हैं और नैतिकता के बंधनों से मुक्त उनकी जीवनशैली को संस्कारों की बेड़ियों में बांधने की कोशिश करते हैं, और इसी खींच-तान में कॉमेडी का सिलसिला शुरू होता है जो हर पल और ज़्यादा हास्यजनक होता जाता है। अभिषेक…

Read More

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : नट्टू काका अस्पताल में भर्ती

मुम्बई | एक बुरी खबर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स के लिए सामने आई है। दरअसल, शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक को अस्पताल में भर्ती कराया गाया है। कहा जा रहा है कि उनके गले में परेशानी होने के कारण सर्जरी होगी। कुछ समय से घनश्याम नायक शो में भी नजर नहीं आ रहे हैं। इन्होंने अभी-भी लॉकडाउन के बाद से शूटिंग शुरू नहीं की है। खबर आ रही है कि घनश्याम नायक के गले की गलैंड्स में परेशानी आ गई है, जिसकी सर्जरी आज होनी है ।

Read More

गायक जुबिन नौटियाल उत्तराखण्ड में करेंगे कई बॉलीवुड एवं हॉलीवुड वीडियो गीत की शूटिंग

देहरादून । बॉलीवुड सिंगिंग स्टार जुबिन नौटियाल इन दिनों कई प्रोजेक्ट में उत्तराखण्ड में कार्य कर रहे हैं। अभी हाल ही में उनके द्वारा दो बॉलीवुड एवं हॉलीवुड वीडियो साँग उत्तराखण्ड के मसूरी, धनोल्टी तथा देहरादून में शूट किये गये जिसमें से एक साँग टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। अभी तक इन गानों को यू-ट्यूब पर 35 मिलियन लोग देख चुके हंै। जुबिन का कहना है कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के अद्भुत एवं रमणीक डेस्टिनेशन हैं। जब कोई गाने का फिल्माकंन उत्तराखण्ड की वादियों में होता है, तो उससे देश तथा विदेश के लोग पर्यटन की दृष्टिकोण से…

Read More

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हुए कोरोना संक्रमित

  मुम्बई | अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। अब जाँच के अनुसार अर्जुन की प्रेमिका और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैl देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही हैl जानकारी हो कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वही मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की और उन्होंने कहा, ‘हां, मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में हूंl

Read More

सैफ अली खान बनेंगे रावण, जानिए खबर

मुम्बई | फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण के रोल के लिए अभिनेता सैफ अली खान का नाम फाइनल हो गया है। गुरुवार को फिल्म के निर्देशन ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार ने उनके नाम का एलान किया। लॉकडाउन के दौरान ही निर्देशक ओम राउत ने फिल्म को लेकर प्रभास से भी बात की थी।प्रभास ने फिल्म की कहानी से लेकर बाकी तैयारियों पर चर्चा करने के बाद हां कर दी।सैफ के फिल्म से जुड़ने के बारे में वह कहते हैं-“मैं सैफ अली खान के साथ काम करने और उनके साथ स्क्रीन साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”

Read More

सोनू सूद को इस तरह मिली पहली फिल्म ….

मुम्बई | हर कलाकार के लिए पहली फिल्म खास होती है। इन दिनों प्रवासियों और जरूरतमंदों की मदद कर रियल हीरो के तौर पर उभरे सोनू सूद को भी करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा है। नो फिल्टर नेहा सीजन 5 में अपनी पहली फिल्म के अनुभव को साझा करते सोनू ने बताया,’मुझे हमेशा लगता था कि मैंने अच्छा ऑडिशन दिया लेकिन जब काम नहीं आता था तो लगता था कि सही नहीं हुआ।मुझे पहली फिल्म साउथ की मिली थी।तब मां ने मुझे किताब दी थी हाउ टू लर्न तमिल (तमिल कैसे सीखें) मैं रास्तेभर उसे पढ़ता गया।…

Read More

विराट कोहली बनेगे पिता, जानिए खबर

नई दिल्ली | अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़ुशख़बरी अपने प्रसंशको को दी है की अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं। फिर क्या इसके साथ ही दोनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने अनुष्का-विराट को जीवन में इस नई शुरू करने के लिए मुबारकबाद दी।  अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया।

Read More