मिलिए अंबाला शहर के ‘खली’ से ….
अंबाला शहर में गाड़ी चलाते समय अगर आपको 7.4 फ़ीट का विशालकाय व्यक्ति खाकी कपड़ों में दिख जाए तो घबराये नही | इस शख़्स का नाम है राजेश कुमार जो कि हरियाणा ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हैं | राजेश कुमार लोगों को जागरूकता रूपी सुरक्षित ड्राइविंग और हेल्मेट पहनने का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे है | हरियाणा सरकार ने उनकी लंबाई की वजह से उन्हें पुलिस की नौकरी दी | जानकारी अनुसार राजेश कुमार भारत के तीसरे सबसे लम्बे व्यक्ति हैं और पंजाब-हरियाणा में पहले नंबर पर बताया जा रहा है राजेश कुमार…
अरुणा सेठी भारतीय लागत लेखा सेवा की प्रमुख नियुक्त
मुख्य सलाहकार (लागत) श्रीमती अरुणा सेठी (आईसीओएएस 1985) ने 1 फरवरी, 2016 को प्रमुख के तौर पर भारतीय लागत लेखा सेवा (आईसीओएएस) का प्रभार संभाल लिया। श्रीमती सेठी पहली महिला आईसीओएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठा हासिल की है। वह इससे पहले भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में अनेक महत्वपूर्ण पद संभाल चुकी हैं। इनमें उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, कंपनी मामलों के मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय इत्यादि शामिल हैं। आईसीओएएस भारत सरकार की छह संगठित लेखा सेवाओं में से एक है। आईसीओएएस अन्य लेखा सेवाओं की तुलना में थोड़ी नई…
पूर्वोत्तर नए ‘स्टार्टअप’ स्थल के रूप में पर उभर रहा हैः डॉ. जितेन्द्र सिंह
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पूर्वोत्तर संपूर्ण देश में नए ‘स्टार्टअप’ स्थल के तौर पर उभर रहा है। डॉ जितेंद्र सिंह आज दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘’यूथ कनेक्ट’’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा देश के शेष भागों में पूर्वोत्तर के बारे में जागरूकता बढ़ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार के नेतृत्व से वह दिन दूर नहीं जब भारत…
केजरीवाल पुराने राजनीतिक सिस्टम में ला रहे बदलाव : अक्षय कुमार
दिल्ली सरकार को लेकर जहा राजनीतिक गलियारों में अन्य पार्टियो द्वारा केजरीवाल सरकार के काम को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाया जाता है वही राजनीतिक से हटकर अन्य पार्टियो के नेताओ द्वारा केजरीवाल सरकार के काम काज की दबे मुह तारीफ़ भी करते देखे जाते है | फिल्म जगत के अनेक अभिनेता एवं सामाजिक बुद्धजीवियों द्वारा केजरीवाल सरकार की प्रशंसा की जा रही है | इसी कड़ी में आज फिल्म एयरलिफ्ट के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों द्वारा एक प्रश्न के जवाब में अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा की केजरीवाल का राजनीति करने का तरिका अलग और जनता के हितयुक्त लगता है…
शिक्षा केवल अंक पाना या उपलब्धि हासिल करना नहीं: राधा मोहन सिंह
केन्द्रीय कृषि राधा मोहन सिंह ने आज हिसार हरियाणा में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको आगाह करना चाहूँगा कि आपके कार्यक्षेत्र में भी शिकायतों का तथा आलस्य का कोई स्थान न रहे। याद रहे कि जीवन सुगम न होकर चुनौती पूर्ण होता हैए कई बार कठिनाईयों का सामना होता है। इनसे स्वयं को हतोत्साहित न होने दें। अनुभव से गलतियाँ कम होती है तथा गलतियाँ ही आपका अनुभव बढ़ाती हैं। सीखते रहना एक सतत् प्रक्रिया है। शिक्षा केवल अंक पाना या उपलब्धि…
केजरीवाल सरकार odd-even फार्मूले को फिर से लागू करने के लिए मांगी जनता से राय
odd-even फार्मूले को सफल बंनाने के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद व्यक्त करते हुए दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने अब इसे दोबारा लागू करने के लिए दिल्ली की जनता से राय मांगी है | उन्होंने कहा की दिल्ली की जनता द्वारा odd -even फार्मूले को दोबारा लागू करना चाहती है तो इसे फिर से लागू किया जाएगा यदि राय-शुमारी में दिल्ली की जनता इसे लागू करने देना नही चाहती है तो हम इसे लागू नही क्ररेगे | विदित हो की प्रदूषण को लेकर विश्व के सभी देश चिंतन्याचं कर रहे है प्रदूषण को किस तरह से कम किया…
भारत ने दिया काबुल में अफगान संसद भवन बनाने के लिए 969 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में काबुल में अफगानी संसद भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए 31 दिसबंर, 2015 से 969 करोड़ रुपये की संशोधित परियोजना लागत को पूर्व कार्योत्तर अनुमोदन दे दिया गया। परंपराओं और मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान के लिए एक नए संसद भवन का निर्माण किया गया है। यह अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और पुनर्वास में भारत के प्रयासों का हिस्सा है। यह परियोजना अफगानिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसके पुनर्निर्माण में भारत के योगदान का एक दृश्यात्मक प्रतीक है। अफगानी संसद भवन का निर्माण…
राजस्थान ‘‘उदय’’ योजना में शामिल हुआ
भारत सरकार, राजस्थान और राजस्थान के डिस्कॉम्स (जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) ने डिस्कॉम्स के परिचालन और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए आज ‘’उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना’’- उदय स्कीम के अंतर्गत समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर केन्द्रीय विद्युत, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल जी की उपस्थिति में किये गये। उदय के अंतर्गत समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाला राजस्थान तीसरा राज्य है, अन्य दो राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ हैं। उदय योजना का शुभारंभ…
रिफिल एलपीजी के लिए चौबीसों घंटे ऑनलाइन भुगतान सुविधा का शुभारंभ
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, द्वारा कल मुबंई में सिलिंडर बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की गई । इससे पूर्व इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इसी महीने, माननीय मंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2016 को “उपभोक्ताओं का वर्ष” के रूप में समर्पित किया गया था। एलपीजी उपभोक्ताओं को आरामदायक और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए यह पहल एक लंबा रास्ता तय करेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, के मार्गदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा एलपीजी उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह देखते हुए कि…
केजरीवाल भारत के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिनका पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा
केजरीवाल की लोकप्रियता मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम तक पहुंच चुकी है | प्राप्त खबरों के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने निमंत्रण भेजा है। जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल की मोम की मूर्ति मैडम तुसाद म्यूजियम में दिख सकती है। दुनिया भर में मशहूर मोम के इस म्यूजियम की ओर से केजरीवाल को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। डब्ल्यूईआई के लेटर के मुताबिक, ‘हम आम आदमी पार्टी चीफ का लाइफ साइज वैक्स फिगर (मोम का पुतला) बनाना चाहते हैं, जिसे दुनियाभर में मौजूद तुसाद म्यूजियम्स…




























