Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



पूर्वोत्तर नए ‘स्टार्टअप’ स्थल के रूप में पर उभर रहा हैः डॉ. जितेन्द्र सिंह

JITकेंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पूर्वोत्तर संपूर्ण देश में नए ‘स्टार्टअप’ स्थल के तौर पर उभर रहा है। डॉ जितेंद्र सिंह आज दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘’यूथ कनेक्ट’’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा देश के शेष भागों में पूर्वोत्तर के बारे में जागरूकता बढ़ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार के नेतृत्व से वह दिन दूर नहीं जब भारत के सभी क्षेत्रों से युवा, रोजगार और व्यवसाय के नवीन स्थलों की तलाश के लिए पूर्वोत्तर की ओर रूख करेंगे। वायु, रेल और सड़क संपर्कों में सुधार और केन्द्र सरकार की विभिन्न पहलों के द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूर्वी सीमा से जुड़े अन्य देशों के लिए एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यवसायिक केन्द्र के रूप में सामने आयेगा। इस महीने की 16 तारीख को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया’ का उल्लेख देते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा 2 वर्षों के लिए कर मुक्त योजना और तीन माह की निर्गम अवधि जैसे प्रावधान इस योजना की विशिष्ट विशेषताएं हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास की ओर से नए उद्यमियों के लिए एक ‘उद्यम’ कोष के रूप में प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं ताकि उन्हें वित्तीय दायित्वों से राहत दी जा सके। इससे न सिर्फ इस क्षेत्र में रोजगार और राजस्व बढ़ेगा बल्कि देश के अन्य क्षेत्रों से युवा भी इस ओर आकर्षित होंगे और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में सहभागी बनेंगे।

Leave A Comment