कमजोर तबकों के लोगों की ब्लड बैंक तक पहुंच आसान हो : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि खून के अभाव में किसी की जान नहीं जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ब्लड बैंकों तक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की भी पहुंच बने। रक्तदान के साथ ही अंगदान के लिए भी वातावरण बनाए जाने की जरूरत है। अंगदान से अपनी मृत्यु के पश्चात भी दूसरों के जीवन को बचाया जा सकता है, खुशहाल बनाया जा सकता है। इसके लिए पूरे समाज में जागरूकता लानी होगी। सोच ऐसी विकसित करनी होगी ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान की ही तरह अंगदान के लिए भी प्रेरित…
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर जुर्माना, जानिए खबर
देहरादून। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जनपद में कोटपा अधिनियम-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में एवं सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त किया जाना है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर ‘‘धूम्रपान करना अपराध है, उल्लंघन करने पर रू 200 जुर्माना किया जाएगा’’ चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए तथा जिन कार्यालय अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में धूम्रपान सम्बन्धी चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं वह धूम्रपान मुक्त कार्यालय प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी के ई-मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होनें समस्त कार्यालयाध्यक्षों को अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने-अपने कार्यालय में प्राधिकृत अधिकारी कर्मचारी को…
थानाध्यक्ष ने की आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे की मदद , जानिए खबर
दृष्टि से कमजोर सत्यम की मदद को बढ़ाए हाथ रुद्र्रप्रयाग । थाना ऊखीमठ थानाध्यक्ष ने आर्थिक रूप से कमजोर कक्षा आठवीं में पढ़ रहे करोखी के सत्यम की आंखों की जांच व नजर के चश्मे बनाकर उसकी मदद की। जिस पर ग्रामीण व परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। एसपी के निर्देशन में पुलिस की ओर से जरूरतमद लोगों के लिए जिले में ए होम अवे टू माई होम जैसी योजना का संचालित की जा रही है। योजना के तहत पुलिस कार्मिके जिले में निवासरत जरूरतमंद लोगों की समय-समय पर मदद की जाती है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत…
डेंगू जांच एवं रोकथाम को निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित
देहरादून । देहरादून महानगर में डेंगू की महामारी से जनता की रक्षा के लिए देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के प्रयास से अरुण कुमार शर्मा व रुचि शर्मा के सहयोग से आज नगर निगम देहरादून वार्ड 44 वेस्ट पटेल नगर के नई बस्ती क्षेत्र के वाल्मिकी मन्दिर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क डेंगू जाँच व डेंगू की रोकथाम के लिए कैम्प लगाया गया। कैम्प में डॉ की टीम ने 130 लोगो की जांच कर उनको दवाई उपलब्ध करवाई गई। 48 लोगो के रक्त की जांच डेंगू की आशंका पर की गई। क्षेत्र में डेंगू का कहर है…
ऑपरेशन मुक्ति : गरीब बच्चों को दी जाएगी शिक्षा
हरिद्वार । शहर में भिक्षा मांगने वाले बच्चों को पुलिस के प्रयास से अब स्कूलों में शिक्षा दिलाई जाएगी। सरकारी स्कूल नहीं बल्कि अच्छे और प्राइवेट स्कूलों में भिक्षा मांग रहे बच्चों को पढ़ाया जाएगा। हरिद्वार में ऑपरेशन मुक्ति अभियान की शुरुआत हो चुकी है। हरिद्वार पुलिस ने इस अभियान को भिक्षा नहीं शिक्षा नाम दिया गया है। हरिद्वार में यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। भिक्षा नहीं शिक्षा अभियान को लेकर रोड़ी बेलवाला में ऐसे बच्चो व् उनके माता-पिता के साथ बैठक कर उन्हें इसके सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया। बुधवार दोपहर बाद बैठक में अभियान के प्रभारी…
पहल : गंगा में विसर्जित की गयी लावारिस अस्थियां
हरिद्वार । देश विदेश के शमशान घाटों से एकत्र कर लायी गयी लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों को विश्व सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कालिका पीठाधीश्वर महंत स्वामी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज, श्री देवोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र तथा महामंत्री विजय शर्मा के संयोजन तथा संत महापुरूषों के सानिध्य में पूर्ण वैदिक विधी विधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ 100 किलो दूध की धारा के साथ कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में विसर्जित की गयी। इसके पूर्व अस्थि कलशों को बैण्ड बाजों व सुन्दर झांकियों के साथ शोभायात्रा के रूप में उत्तरी हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट से…
अब कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले से : केवल खुराना
देहरादून । पुलिस उपमहानिरीक्षक व निदेशक यातायात केवल खुराना द्वारा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों व पीड़ितों की मदद के लिए निर्गत अधिसूचना के आधार पर राज्य के सभी जनपदों को निर्देश जारी किये गए है । उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद की जाती है तो उक्त से कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा। कोई भी व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करेगा उसको ईनाम भी दिया जायेगा। कोई भी व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करेगा उक्त को…
सात बार विधायक रहे भगवती सिंह के पास ना अपना घर है ना गाड़ी, जानिए खबर
उन्नाव में जन्में भगवती गांव में 5वीं तक की शिक्षा लेने के बाद कानपुर शहर में अपने पिता के पास आकर रहने लगे। यहीं से उनके चुनावी दांस्ता की प्रारम्भ हुई और सात बार विधायक बने। जानकारी हो कि भगवती को पाँच लड़के और एक लड़की है, जिसमे एक बेटे की मौत हो चुकी है। बड़े बेटे रघुवीर सिंह सेवा निर्वित्त अध्यापक, दूसरे नंबर के बेटे दिनेश सिंह रिटायर्ड एयर फोर्स, नरेश सिंह रिटायर्ड प्राइवेट , रमेश सिंह रिटायर्ड टेलीफोन विभाग में है। बेटी की शादी हो चुकी है। शहर के धनकुट्टी इलाके में विधायक भगवती सिंह वर्तमान समय में…
गरीब बच्चों को राज्यपाल ने स्कूल टिफिन और छाते उपहार स्वरूप किये भेंट
देहरादून। कैनाल रोड स्थित बारीघाट क्षेत्र में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में 100 गरीब बच्चों को स्कूल टिफिन और छाते उपहार स्वरूप भेंट किये। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि आज हम ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने गरीबी को निकट से देखा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की है। विशेष रूप से…
सिर पर हेल्मेट होती तो बच जाती लगभग पचास हज़ार लोगों की जान , जानिए खबर
ट्रैफिक जुर्माने को लेकर बहुत कुछ बाते हो रही है कहि सही तो कही इसे गलत कदम बताया जा रहा है कुछ राज्यों ने इसे लागू करने के लिए ऐतराज भी जताया है , लेकिन बिना हेल्मेट बाइक चलाने वालों की बात करें तो यह काफी खतरनाक साबित हुआ है। हेल्मेट न लगाना खुद उनके ही यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा यह आंकड़ा करता है कि 2018 साल में हेल्मेट न लगाने वाले पचास हज़ार दो पहिया वाहन चलाने वालों की हादसों में मौत हुई। यही नही इससे पिछले के मुकाबले यह आंकड़ा 21 फीसदी ज्यादा था, तब लगभग…






























