डीएम ने अपनी बेटी को पढ़ने भेजा आंगनबाड़ी , जानिए खबर
चेन्नई | दक्षिण भारत में तिरुनेलवेली जिला तमिलनाडु में पड़ता है। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी शिल्पा प्रभाकर आजकल यहां पर डीएम हैं। वह जिले की पहली महिला डीएम भी हैं। आईएएस अधिकारी शिल्पा प्रभाकर ने एक ऐसी मिसाल पेश कर दी है, जो आमतौर पर साधन संपन्न लोग नहीं करते। उन्होंने अपनी बेटी को किसी प्राइवेट प्ले स्कूल में भेजने की बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में भेजने का निर्णय लिया। देश में सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी की हालत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन डीएम शिल्पा प्रभाकर इस इलाके में जबरदस्त तरीके से आंगनबाड़ी की मदद कर रही हैं। उन्होंने…
बेसहारा बच्चों के लिए देवदूत बने यह दंपती, जानिए खबर
ओडिशा के पिछड़े इलाके कालाहांडी में अनाथ बच्चों के लिए एक दंपती देवदूत बनकर सामने आया है। श्यामसुंदर और उनकी पत्नी कसूरी जशोदा आश्रम के नाम से अनाथालय चलाते हैं। फिलहाल यहां 23 लड़के और 113 लड़कियां रह रही हैं। इन बच्चों को श्यामसुंदर ने अपना नाम भी दिया है। ये पति-पत्नी सड़क पर बेसहारा घूमने वाले बच्चों को अपने घर लेकर आते हैं और उनके पालन-पोषण का पूरा जिम्मा उठाते हैं। आम जनता के चंदे से चलने वाले इस अनाथ आश्रम को सरकारी मदद भी मिलती है। अपने नेक काम के चलते इलाके में इस दंपती की ख्याति बढ़ती…
रोटी डे क्लब ने मनाया जरूरतमंद बच्चो के साथ नव वर्ष
देहरादून | रोटी डे क्लब द्वारा आज नव वर्ष के मौके पर दिनांक 1 जनवरी 2019 को गरीब बच्चों के लिए रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया | क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव ने बताया रोटी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को भरपेट भोजन खिलाना है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है | विदित हो की यह संस्था विगत वर्षो से नए वर्ष पर जरूरतमंद बच्चो के लिए ऐसे आयोजन करता आ रहा है | आज एकता विहार देहरादून में रोटी डे क्लब द्वारा रोटी दिवस महोत्सव में गरीब बच्चों ने डीजे की धुन पर…
जरूरतमंद एवं दिव्यांग संवासनियों के साथ सीएम त्रिवेंद्र ने मनाया नव वर्ष, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार नारी निकेतन व राजकीय शिशु गृह में रहने वाले संवासनियों व बालिकाओं की अभिभावक है। बालिकाओं व संवासनियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि नारी निकेतन में रहने वाली बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख कौशल विकास व बागवानी आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए कौशल विकास विभाग से अनुबन्ध किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने नारी निकेतन में रहने वाली संवासनियों व बालिकाओं के नियमित हैल्थ चैकअप के भी निर्देश…
जरूरतमन्द बच्चों के संग पर्ल चैरिटेबल सोसाइटी ने मनाया क्रिसमस
कला, पुरस्कार, मज़ा… बच्चे मन के सच्चे देहरादून | पर्ल चैरिटेबल सोसाइटी (पर्ल ग्रुप एशिया) बच्चे आम तौर पर मजेदार समारोहों में भाग लेने के लिए उत्सुक होते हैं, क्योंकि वे कुछ असामान्य या उनके सामान्य दिनचर्या से अलग करने की इच्छा रखते है। पर्ल चैरिटेबल सोसाइटी ने 25 दिसंबर, 2018 को एमकेपी कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में एक समारोह का आयोजन किया, जो की यमुना मिशन फाउंडेशन और ब्लड फ्रेंड द्वारा प्रायोजित किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 2300 बच्चों को विभिन्न संस्थाओं से आमंत्रित किया गया था। जिसमें, आसरा फाउंडेशन,…
25 दिसम्बर को ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ का शुभारम्भ
देहरादून। कल 25 दिसम्बर को उत्तराखंड में ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ प्रारंभ होने जा रही है। इस योजना के लागू होने से उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां सभी प्रदेश वासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही हो। उत्तराखंड राज्य के प्रणेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर शुरू की जा रही यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होगी। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। उनके निर्देश पर राज्य के सभी लोगों को निशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमाम होमवर्क करते हुए योजना…
25 जनवरी को मनाया जाएगा 9 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये अर्ह युवाओं को (18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले भारतीय नागरिक) निर्वाचन नामावली में पंजीकृत किए जाने एवं मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण राष्ट्र में 25 जनवरी को 9वाॅ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम ‘‘ कोई भी मतदाता न छूटे’’ विषयवस्तु (थीम) के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि उक्त के परिपेक्ष्य में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड द्वारा लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के लिए 25 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस…
गाड़ी में पानी भरकर प्रोफेसर ने सींचा सूखे पौधों को ,जानिए खबर
ग्रेटर नोएडा के एक प्रफेसर को जहरीली हो रही हवा की उन्हें चिंता सताए रहती है। और धरती की फिक्र है इसलिए वह चर्चा-परिचर्चा से दूर जमीन पर उतरकर हवा को कम जहरीला बनाने का काम कर रहे हैं। आईटीएस इंजिनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस के प्रफेसर डॉ. कुलदीप मलिक रोज सुबह दूध के डिब्बों में पानी भरकर अपनी आठ लाख की गाड़ी में रखते और आसपास लगे सूखे पौधों को सींचकर उन्हें सांस देते हैं ताकि हम भी साफ हवा में सांस ले सकें। उनका साथ कुछ स्टूडेंट्स भी दे रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस…
मैड राफेल होम पहुँच बाटी खुशियाँ
देहरादून | रविवार को अक्सर जब अधिकतर लोग अपने मित्रों और परिवारों संग प्लान बनाते हैं; मैड के सदस्य भी अपने ख़ास दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने राफेल होम पहुँच गए| देहरादून के शिक्षित युवाओं का संगठन मेकिंग ऐ डिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था ने इस रविवार अपने साप्ताहिक कार्यक्रम को रैफल होम में आयोजित किया । आम तौर पर शहर में सफाई एवं जागरूकता अभियान, नदियों के पुनर्जीवन हेतु अभियान आदि चलाने वाले इन युवाओं ने इस बार एक मन को छूलेने वाले कार्यक्रम को आयोजित करने की ठानी। मैड के 50 सदस्यों ने इसमें भाग…
जनता के लिए वरदान बन रहा उत्तराखण्ड सीएम एप….
उत्तराखण्ड सीएम एप का सफलतम एक साल हुआ पूरा देहरादून | गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जनता के साथ जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में 1 साल पहले 15 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए सीएम एप को को लॉन्च किया था। 15 दिसम्बर 2018 को सीएम एप के सफलतम एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने इस एप को जनता के बीच लोकप्रिय होने पर जनता और खासकर युवा वर्ग…






























