एशियाड गेम्स: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण ने जीता गोल्ड मेडल
नई दिल्ली | 18वें एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने फाइनल में कजाकिस्तान के एलेक्सांद्र बुबलिक डेनिस येवसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कजाकिस्तानी जोड़ी भारतीय खिलाड़ियों को कभी टक्कर देते नहीं दिखी। खिताबी मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पहला सेट 6-3 से जीता। यह मुकाबला 25 मिनट तक चला, जबकि दूसरा गेम 27 मिट में खत्म हुआ। जिसमें भारतीय जोड़ी ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इससे पहले बोपन्ना-शरण…
जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर……
नॉटिंगम टेस्ट मेहमान भारतीय टीम का जीतना लगभग तय है। वह जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर है। दूसरी पारी के आधार पर टीम इंडिया ने मेजमान टीम को 521 रनों लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लिश टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। आदिल रशीद (30) और जेम्स एंडरसन (8) नाबाद लौटे। पहली पारी में सिर्फ 161 रन बना पाने वाली मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी शुरुआत बेहद खराब रही और चौथे दिन के पहले सत्र में उसने 4 विकेट गंवाए। इसके बाद जोस बटलर और…
एशियन गेम्स : 16 साल के स्कूली छात्र ने देश को निशानेबाजी में दिया गोल्ड मेडल
16 साल के स्कूली छात्र ने देश को निशानेबाजी में दिया गोल्ड पदक अपनी परिपक्वता का परिचय देकर गोल्ड मेडल हासिल करता है, एक अनुभवी खिलाड़ी सिल्वर अपने नाम करता है और शौकिया तौर पर खेलने वाला एक वकील ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहता है। यह कहानी है 18वें एशियाई खेलों में जिसमें भारत की तरफ से निशानेबाजों ने दबदबा बनाए रखा। वही कुश्ती में भारत को एक पदक मिला। महिला रेसलर दिव्या काकरान ने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दिव्या ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से…
एशियन गेम्स: भारत को पहला गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली | प्रतियोगिता में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जापान के ताकातानी दाइचि को 11-8 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बजरंग को बधाई दी है। जानकारी हो कि पूनिया ने एशियन गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था, जिसका रंग वह इस बार बदलने में कामयाब रहे। इससे पहले अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल…
एशियाड खेल : ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस ने खेलने से किया इनकार
आज से होने वाले इंडोनेशिया के एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गई भारतीय टेनिस टीम को झटका लगा है। एक दिन पहले प्रतियोगिता शुरू होने पर टीम के अनुभवी और ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस ने खेलने से इनकार कर दिया। वे पुरुष युगल में किसी विशेषज्ञ खिलाड़ी के साथ जोड़ी नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। पेस ने सवाल किया कि आखिर एआईटीए इस प्रतियोगिता में दो विशेषज्ञ डबल्स टीम को क्यों नहीं उतार रहा है। उन्होंने कहा, “रामकुमार रामनाथन एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। मैं उनके साथ खेलना पसंद करूंगा। लेकिन एशियाड में उनके पास…
एशियन गेम्स : भारत ने भेजे 571 खिलाड़ी, जानिए खबर
जकार्ता और पालेमबैंग एशियन गेम्स के लिए भारत ने 571 खिलाड़ी भेजे हैं।जिसमे से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मणिपुर से 48% यानी 276 खिलाड़ी शामिल हैं। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने पहले 572 खिलाड़ियों की एंट्री भेजी थी, लेकिन वेटलिफ्टिंग प्लेयर मीराबाई चानू ने पीठ में दर्द के कारण गेम्स से 10 दिन पहले अपना नाम वापस लिया। वहीं, 10 करोड़ की आबादी वाले बिहार से सिर्फ एक एथलीट है। इसी साल अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हरियाणा ने सबसे ज्यादा 33 खिलाड़ी भेजे थे। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 541…
इस बार पदक का रंग बदलना चाहेंगी शटलर पीवी सिंधु
इस बार एशियन गेम्स में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं और पदक का रंग बदलना चाहेंगी। सिंधु रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम तो कर चुकी है अब लक्ष्य एशियन गेम्स में पदक के रंग को बदलना होगा। उन्होंने हाल में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। इंचियोन में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। तब टीम में पीवी सिंधु के अलावा साइना नेहवाल भी मौजूद थीं।भारतीय शटलर सिंधु ने माना है कि उन्हें अपनी गलतियों में सुधार करने की जरूरत है। वह एशियन…
वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई को डॉक्टरों और फिजियो की सख्त जरूरत,जानिए खबर
वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के एशियाई खेलों से नाम वापस लेने के बाद भारोत्तोलन के राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा है कि यदि खेल चोटों के विशेषज्ञ डॉक्टरों और फिजियो की नियुक्ति नहीं की गई तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।भारत की बड़ी पदक उम्मीद मानी जा रही मौजूदा विश्व और राष्ट्रमंडल चैम्पियन मीराबाई ने कमर दर्द का हवाला देकर मंगलवार को एशियाई खेलों से नाम वापस ले लिया। वह मई के आखिर से इस दर्द से जूझ रही हैं और फिलहाल मुंबई में उसका इलाज चल रहा है। शर्मा ने बातचीत में…
31 रन से जीता इंग्लैंड ने टेस्ट , कोहली की मेहनत काम न आयी
इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 और दूसरी में 180 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 274 रन बनाए। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 31 रन से जीत लिया। इंग्लैंड का यह 1000वां टेस्ट था। इतने टेस्ट खेलने वाली वह दुनिया की पहली टीम है। मैच में भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसे जीत के लिए 194 रन बनाने थे, लेकिन दूसरी पारी में वह 54.2 ओवर में 162 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में भी कप्तान विराट कोहली टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 93 गेंद में 51…
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: क्वॉर्टर फाइनल में हारी साइना
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को निराशा हाथ लगी। एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन की दिग्गज कैरोलीना मारिन से हारकर वर्ल्ड नम्बर-10 सायना बाहर हो गई हैं। सायना को क्वॉर्टर फाइनल में केवल 31 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में रियो ओलिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन ने 21-6, 21-11 से मात दी। साइना इसके साथ ही मारिन के खिलाफ अपने करियर का 5वां मुकाबला हारी हैं। ऐसे में सायना और वर्ल्ड नम्बर- 8 मारिन के बीच मुकाबलों का स्कोर 5-5 से बराबर हो गया है। पी. वी. सिंधु इस चैंपियनशिप…






























