Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



नीरज को गोल्ड मेडल, वही सुधा,धारुण और नीना को सिल्वर , जानिए ख़बर

sudha-niraj

एशियाई खेलों के पुरुष भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए नए राष्ट्रीय रेकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रच दिया। वहीं सुधा सिंह, धारुण अय्यासामी और नीना वराकिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल हासिल किए। साइना नेहवाल ने महिला बैडमिंटन एकल में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया वही नीरज एशियाई खेलों में पुरूषों के भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 88.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपने खुद के राष्ट्रीय रेकॉर्ड में भी सुधार किया। चोपड़ा का गोल्ड मेडल असल में…

Read More

एशियाड खेल: हिमा अनस,और दुती ने जीते सिल्वर

Hima-Das

18वें एशियन गेम्स में भारतीय ऐथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को 3 सिल्वर मेडल जीत लिए। मोहम्मद अनस और हिमा दास ने 400 मीटर फाइनल में अपनी-अपनी स्पर्धा में सिल्वर जीता, तो वहीं फर्राटा धाविका दुती चंद ने 100 मीटर फाइनल में सिल्वर अपने नाम किया। हालांकि 10000 मीटर में गोविंदन लक्ष्मणन की खुशी ज्यादा लंबे समय तक कायम नहीं रह पाई और उन्हें दिया गया ब्रॉन्ज मेडल वापस ले लिया गया। उन्हें बाद में डिस्क्वॉलिफाइ करार दिया गया। भारत के एशियन गेम्स में अब 36 मेडल हो गए हैं। भारत ने 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19…

Read More

एशियन : तजिंदरपाल सिंह ने शॉट पुट में जीता गोल्ड

asian game

18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर जर्काता अपने पांचवें प्रयास में 20.75 मीटर गोला फेंक भारत के लिए इन एशियाई खेलों का सातवां गोल्ड मेडल जीता। तूर का यह प्रयास एशियन गेम्स में नया रेकॉर्ड है। यह एशियाई खेलों का रेकॉर्ड भी है। उन्होंने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा। तेजिंदर मैदान में सबसे ताकतवर दावेदार के तौर पर उतरे थे और इन उम्मीदों पर खरे उतरे। मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके ही नाम दर्ज था। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.24 मीटर का…

Read More

एशियाड गेम्स: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण ने जीता गोल्ड मेडल

Gold_medallist

नई दिल्ली | 18वें एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने फाइनल में कजाकिस्तान के एलेक्सांद्र बुबलिक डेनिस येवसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कजाकिस्तानी जोड़ी भारतीय खिलाड़ियों को कभी टक्कर देते नहीं दिखी। खिताबी मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पहला सेट 6-3 से जीता। यह मुकाबला 25 मिनट तक चला, जबकि दूसरा गेम 27 मिट में खत्म हुआ। जिसमें भारतीय जोड़ी ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इससे पहले बोपन्ना-शरण…

Read More

जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर……

england-v-india

नॉटिंगम टेस्ट मेहमान भारतीय टीम का जीतना लगभग तय है। वह जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर है। दूसरी पारी के आधार पर टीम इंडिया ने मेजमान टीम को 521 रनों लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लिश टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। आदिल रशीद (30) और जेम्स एंडरसन (8) नाबाद लौटे। पहली पारी में सिर्फ 161 रन बना पाने वाली मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी शुरुआत बेहद खराब रही और चौथे दिन के पहले सत्र में उसने 4 विकेट गंवाए। इसके बाद जोस बटलर और…

Read More

एशियन गेम्स : 16 साल के स्कूली छात्र ने देश को निशानेबाजी में दिया गोल्ड मेडल

pehchan1

  16 साल के स्कूली छात्र ने देश को निशानेबाजी में दिया गोल्ड पदक अपनी परिपक्वता का परिचय देकर गोल्ड मेडल हासिल करता है, एक अनुभवी खिलाड़ी सिल्वर अपने नाम करता है और शौकिया तौर पर खेलने वाला एक वकील ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहता है। यह कहानी है 18वें एशियाई खेलों में जिसमें भारत की तरफ से निशानेबाजों ने दबदबा बनाए रखा। वही कुश्ती में भारत को एक पदक मिला। महिला रेसलर दिव्या काकरान ने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दिव्या ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से…

Read More

एशियन गेम्स: भारत को पहला गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

bajrang_punia

नई दिल्ली | प्रतियोगिता में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जापान के ताकातानी दाइचि को 11-8 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बजरंग को बधाई दी है। जानकारी हो कि पूनिया ने एशियन गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था, जिसका रंग वह इस बार बदलने में कामयाब रहे। इससे पहले अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल…

Read More

एशियाड खेल : ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस ने खेलने से किया इनकार

pe

    आज से होने वाले इंडोनेशिया के एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गई भारतीय टेनिस टीम को झटका लगा है। एक दिन पहले प्रतियोगिता शुरू होने पर टीम के अनुभवी और ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस ने खेलने से इनकार कर दिया। वे पुरुष युगल में किसी विशेषज्ञ खिलाड़ी के साथ जोड़ी नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। पेस ने सवाल किया कि आखिर एआईटीए इस प्रतियोगिता में दो विशेषज्ञ डबल्स टीम को क्यों नहीं उतार रहा है। उन्होंने कहा, “रामकुमार रामनाथन एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। मैं उनके साथ खेलना पसंद करूंगा। लेकिन एशियाड में उनके पास…

Read More

एशियन गेम्स : भारत ने भेजे 571 खिलाड़ी, जानिए खबर

asian-games

जकार्ता और पालेमबैंग एशियन गेम्स के लिए भारत ने 571 खिलाड़ी भेजे हैं।जिसमे से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मणिपुर से 48% यानी 276 खिलाड़ी शामिल हैं। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने पहले 572 खिलाड़ियों की एंट्री भेजी थी, लेकिन वेटलिफ्टिंग प्लेयर मीराबाई चानू ने पीठ में दर्द के कारण गेम्स से 10 दिन पहले अपना नाम वापस लिया। वहीं, 10 करोड़ की आबादी वाले बिहार से सिर्फ एक एथलीट है। इसी साल अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हरियाणा ने सबसे ज्यादा 33 खिलाड़ी भेजे थे। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 541…

Read More

इस बार पदक का रंग बदलना चाहेंगी शटलर पीवी सिंधु

sindhu-silver

इस बार एशियन गेम्स में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं और पदक का रंग बदलना चाहेंगी। सिंधु रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम तो कर चुकी है अब लक्ष्य एशियन गेम्स में पदक के रंग को बदलना होगा। उन्होंने हाल में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। इंचियोन में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। तब टीम में पीवी सिंधु के अलावा साइना नेहवाल भी मौजूद थीं।भारतीय शटलर सिंधु ने माना है कि उन्हें अपनी गलतियों में सुधार करने की जरूरत है। वह एशियन…

Read More