Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



एशियाड खेल : ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस ने खेलने से किया इनकार

 

 

pe

आज से होने वाले इंडोनेशिया के एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गई भारतीय टेनिस टीम को झटका लगा है। एक दिन पहले प्रतियोगिता शुरू होने पर टीम के अनुभवी और ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस ने खेलने से इनकार कर दिया। वे पुरुष युगल में किसी विशेषज्ञ खिलाड़ी के साथ जोड़ी नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। पेस ने सवाल किया कि आखिर एआईटीए इस प्रतियोगिता में दो विशेषज्ञ डबल्स टीम को क्यों नहीं उतार रहा है। उन्होंने कहा, “रामकुमार रामनाथन एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। मैं उनके साथ खेलना पसंद करूंगा। लेकिन एशियाड में उनके पास सिंगल्स में भी गोल्ड जीतने का मौका है। इसीलिए रामकुमार का उनकी पसंदीदा स्पर्धा से ध्यान हटाना ठीक नहीं होगा।” पेस टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (ओलिंपिक लक्ष्य पोडियम योजना यानी टॉप्स) से हटाए जाने के कारण पेस पहले ही खफा थे, लेकिन एशियाई खेलों के लिए राजी हो गए थे। जानकारी हो की 45 साल के पेस 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने कुछ दिन पहले ही पेस से सुमित नागल के साथ जोड़ी बनाने को कहा था। लेकिन वे इसके लिए राजी नहीं थे। भारत की ओर से एशियाड में पुरुष युगल की एक जोड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की है। पेस ने कहा, “मुझे भारी मन से कहना पड़ रहा है कि इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स में नहीं खेलूंगा। यह दुखद है कि बार-बार आग्रह के बावजूद हम एशियाई खेलों के लिए एक दूसरी विश्वसनीय युगल जोड़ी में एक डबल्स स्पेशलिस्ट नहीं रख पाए। मैंने काफी पहले ही फिटनेस को लेकर एआईटीए को जानकारी दे दी थी।” शरण और बोपन्ना के एकसाथ खेलने के बाद, टीम के कप्तान जीशान अली के पास पेस की जोड़ी नागल या रामकुमार रामनाथन के साथ बनाने का ही विकल्प था। रामकुमार खासतौर पर सिंगल्स के खिलाड़ी हैं। वहीं, नागल की फॉर्म खराब चल रही है। एशियाई खेलों से पहले वे प्रो सर्किट टूर्नामेंट में लगातार नौ मैच पहले ही राउंड में हार चुके हैं।

Leave A Comment