Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



एशियन गेम्स: भारत को पहला गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

bajrang_punia

नई दिल्ली | प्रतियोगिता में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जापान के ताकातानी दाइचि को 11-8 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बजरंग को बधाई दी है। जानकारी हो कि पूनिया ने एशियन गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था, जिसका रंग वह इस बार बदलने में कामयाब रहे। इससे पहले अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मुकाबला बेहद कांटे का रहा। भारतीय रेसलर ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए पहले 16 सेकंड में ही 6 पॉइंट जुटा लिए थे, लेकिन जापानी रेसलर ने वापसी की। एक वक्त दोनों रेसलर 6-6 की बराबरी पर आ गए थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा बजरंग ने जापानी रेसलर पर काबू पा लिया। यह मुकाबला बजरंग ने 11-8 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। जानकारी हो कि 24 वर्षीय भारतीय पहलवान ने एशियाई खेलों से पहले लगातार 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में, जॉर्जिया में तबलिसी ग्रांप्री और इस्तांबुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिताब जीता था।

Leave A Comment