Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने छात्राओं से की मुलाकात, जानिए खबर

uk

देहरादून/पौड़ी। राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य ने राजकीय बालिका इंटर कालेज पौड़ी नगर में पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की। जहां स्कूली बच्चो ने राज्यपाल उत्तराखंड का जोरदार स्वागत करते हुए नन्हें बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्राओं से पठन पाठन को बारे में पूछा। उन्होंने बच्चो के द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। जबकि छात्रा दीक्षा ने विद्यालय परिवार की ओर से राज्यपाल को बैज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम में एक बालिका ने राज्यपाल को बन्दरो से सुरक्षा प्रदान करने हेतु सुरक्षा कर्मी की तैनाती की मांग की। जबकि…

Read More

हिमालय को बचाने के लिए आये आगे : सीएम

uk cm

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेमवन्ती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के बिड़ला परिसर में डिपार्टमेंट आॅफ जियोग्राफी द्वारा आयोजित ‘‘इन्वायरमेंट, रिसोर्सेज एण्ड डेवलपमेंट आॅफ द इण्डियन हिमालया’’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस गोष्ठी के माध्यम से हमें हिमालय में हो रही हलचल तथा अन्य गतिविधियों पर गंभीरता से सोचने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य तभी सम्भव है जब हम आशा, विश्वास तथा समेकित प्रयासों के साथ हिमालय को बचाने के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, जानिए ख़बर

president

देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। राष्ट्रपति 3 नवंबर को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुम्भ में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके बाद एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपाधि और मेडल वितरण करेंगे। राष्ट्रपति 3 नवंबर शाम को देहरादून आ जाएंगे। यहां आशियाना में रात्रि विश्राम करने के बाद 4 नवंबर को वापस दिल्ली चले जायेंगे। इस सिलसिले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने राष्ट्रपति आगमन के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कारकेड प्लान, डायस प्लान,सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। फूल प्रूफ इंतजाम के लिए…

Read More

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों की सराहनीय पहल

uk

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने इस बार केदारनाथ धाम में गाय का पालन किया है। तीर्थ पुरोहितों ने दो गाय और एक बछिया को केदारनाथ में रखा हुआ है। तीर्थ पुरोहित प्रत्येक दिन ब्रम्हमुहूर्त में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करते हैं। कपाट खुलने से पहले से लेकर अभी तक तीर्थ पुरोहित केदारनाथ में गाय पाले हुये हैं और कपाट बंद होने तक गाय केदारनाथ में ही रहेंगी। विषम भौगोलिक परिस्थ्तिियां होने के बावजूद भी केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने गायों को पाला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, लेकिन…

Read More

गति फाउंडेशन का उत्तराखंड सड़क दुर्घटनाओं पर डॉक्यूमेंटेशन , जानिये ख़बर

uk

देहरादून | देहरादून स्थित थिंक टैंक गति फाउंडेशन की उत्तराखंड मे सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंटेशन रिपोर्ट स्टडिंग द रोल ऑफ मीडिया इन रिर्पोटिंग रोड एक्सीडेंट इन उत्तराखंड जारी की गई है। इस रिपोर्ट को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार ने जारी किया। गति फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने बताया कि 19 अप्रैल 2017 को देहरादून जिले के त्यूणी में हुई एक सड़क दुर्घटना में 45 लोगों की मौत होने के बाद फाउंडेशन ने यह डॉक्यूमेंटेशन शुरू किया था। इसके बाद अप्रैल से दिसंबर 2017 के दौरान हुई 100 दुर्घटनाओं को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का डॉक्यूमेंटेशन…

Read More

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य ए.बी.माथुर ने की भेंट

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य ए.बी.माथुर ने भेंट की। उन्होंने राज्य में पुलिस सृदृढ़ीकरण, अभिसूचना तंत्र व साइबर सिक्योरिटी की मजबूती तथा आन्तरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में अभिसूचना तंत्र की मजबूती के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत बताई। आन्तिरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आधुनिक सूचना तकनीकी के महत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम की रोकथाम पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में भी कारगर प्रयास किये जाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमान्त प्रदेश होने…

Read More

धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू करने के डीएम ने दिए आदेश

vote

देहरादून। राज्य में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पश्चात आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। जनपद में नागर निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शांति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा सम्बन्धित क्षे़त्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने नागर निर्वाचन की अवधि तक नागर निकाय के सम्पूर्ण परिसर नगर निगम देहरादून-नगर निगम परिसर, नगर निगम ऋषिकेश- तहसील परिसर, नगर पालिका डोईवाला-तहसील/ब्लाक परिसर, नगर पालिका मसूरी-उप जिलाधिकारी मसूरी कार्यालय परिसर, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर एवं विकासनगर -तहसील विकासनगर परिसर में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के अतिरिक्त सम्बन्धित नागर निकायों के निर्वाचन के…

Read More

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने किया नामांकन

dinesh

देहरादून। निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न दलों के प्रत्घ्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर अपने नामांकन पत्र भरे। देहरादून में कांग्रेस का जुलूस पार्टी कार्यालय से निकला। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जुलूस का नेतृत्व किया। नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्घ्याशी दिनेश अग्रवाल ने नामांकन पत्र भरा। नगर निगम देहरादून में नामांकन के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशियों की भीड़ एकत्र हुई। परिसर से लेकर नामांकन के हर कमरे में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। कांग्रेस से महापौर पद के दावेदार दिनेश अग्रवाल ने कहा कि वह शहर को पिछले चार दशकों…

Read More

महर्षि वाल्मीकि ने दिया ‘रामायण‘ जैसे महाकाव्य के रूप में एक अनुपम उपहार: राज्यपाल

balmiki

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। वाल्मीकि जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को ‘रामायण‘ जैसे महाकाव्य के रूप में एक अनुपम उपहार दिया है। राज्यपाल ने कहा कि यह महाकाव्य समाज को त्याग, समरसता, सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्यों के महत्व को समझाता है। उनके द्वारा दी गयी नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। भगवान वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, मानव गौरव व भ्रातृत्व की विराट भावना का आदर्श मानव समाज को…

Read More

नामांकन जुलूसों के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था रही ध्वस्त

uk

देहरादून। देहरादून में निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन जुलूस के चलते पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। शहर के प्रमुख जगहों पर जाम की स्थिति रही। लोगों ने जाम लगने की वजह से शार्टकट मार्ग से जाना ही उचित समझा। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक शहर में भीषण जाम की स्थिति रही। शाम छह बजे के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई। शहर में पूरे दिन ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त रहा। इसी बीच शहर के विभिन्न स्थानों से निकाय चुनाव के उम्मीदवारों का जुलूस निकलना शुरू हो गया। इसके चलते एस्ले हॉल चैक, घंटाघर, दर्शनलाल चैक, तहसील…

Read More