अपनी शिक्षा का प्रयोग समाज हित व राष्ट्र निर्माण में करे : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं व छात्र-छात्राओं की नीति-निर्माण में रचनात्मक भागीदारी चाहती है। उन्होंने कहा कि अपने युवाओं व उनकी क्षमता पर विश्वास करना होगा। हमारे युवा ही देश का भविष्य व ताकत है। उन्होंने कहा कि बेहतर सामंजस्य व संवाद द्वारा नई पीढ़ी के साथ जेनरेशन गैप को कम किया जा सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में अच्छे भौतिक संसाधनों, वल्र्डक्लास क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी की कमी को अच्छे शिक्षक पूरा कर सकते है परन्तु अच्छे शिक्षकों की…
भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में 37 कैडेट्स हुए शामिल
देहरादून। सिपाही के रूप में फौज के आधारभूत ढांचे को करीब से समझा और अब अधिकारी बनकर सेना को अपने नेतृत्व कौशल से मजबूत बनाएंगे। आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 112वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में 37 कैडेट्स भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की मुख्यधारा में शामिल हुए। अब वे अकादमी में एक साल का कड़ा प्रशिक्षण लेकर सेना में अधिकारी के रूप में पदार्पण करेंगे। अपनी लग्न और परिश्रम के बूते ये मुकाम हासिल करने वालों में उत्तराखंडी जांबाज भी शामिल हैं। शुक्रवार को आइएमए के डिप्टी कमांडेंट (मेजर जनरल) जेएस नेहरा ग्रेजुएट्स की उपाधि और अवार्ड दिए। 20 कैडेट्स ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम…
दून विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न
डॉ0 मुरली मनोहर जोशी तथा नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधियां तथा पदक प्रदान किए। राज्यपाल जो कि दून विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भी है, ने सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 मुरली मनोहर जोशी तथा प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को क्रमशः डॉक्टर ऑफ साइंस तथा डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से विभूषित किया। दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011 से 2016 तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इनमें 617 पोस्ट ग्रेजुएट, 380 स्नातक उपाधि तथा 5 पी.एच.डी…
महाकुम्भ मेला-2021 : सीएम त्रिवेंद्र ने किया विशेष केंद्रीय सहायता का अनुरोध
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से की भेंट नई दिल्ली/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित मंत्री अरूण जेटली से भेंट कर महाकुम्भ मेला-2021 के लिए 4570 करोड़ रूपए की एकमुश्त विशेष केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2021 में हरिद्वार में महाकुम्भ मेले का आयोजन किया जाना है। इन चार महिनों में देश-विदेश से 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। हरिद्वार में महाकुम्भ मेला 1 जनवरी 2021 से प्रारम्भ हो जाएगा। कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से संबंधित…
मैड ने किया गंदी दीवार का कायाकल्प, जानिए खबर
देहरादून। शहर की दीवारों का कायाकल्प करने के अपने अभियान को जारी रखते हुए, देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने हाल ही में परेड ग्राउंड की एक पोस्टरों से सनी दीवार का कायाकल्प किया। छात्रों ने इस बार देहरादून के स्ट्रीट फूड के एक बहुत ही प्रसिद्ध पहलू -मोमो और चाय को दर्शाने का प्रयास किया। शहर से पहाड़ियों के दर्शनीय दृश्यों के साथ साथ चाय और मोमोज के अनुभव को हाइलाइट करने के लिए मैड के स्वयंसेवियों ने पृष्ठभूमि में पहाड़ियों के साथ मोमोस चित्रित किये। करीब 15 स्वयंसेवियों ने…
फइम हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
रुद्रपुर। कार चालक फईम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। उनके कब्जे से कई तमंचे, जिंदा कारतूस, लूटी गयी कार, नेपाली पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा बरामद की गयी। हत्यारोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। इस मामले का आज रूद्रपुर कोतवाली में एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और एएसपी देवेंद्र पिंचा ने खुलासा किया। गौरतलब है कि 2 नवम्बर को सिंह टूर एण्ड ट्रैवल एजेंसी से रूद्रपुर से इलाहाबाद जाने के लिए कुछ लोगों ने इनोवा कार संख्या डीएल-12टीसी-0015 की बुकिंग की थी। उसको…
देहरादून : ओएनजीसी के इंजीनियर ने की खुदकुशी
देहरादून। ओएनजीसी के एक इंजीनियर ने देहरादून कैंट कोतवाली क्षेत्र के होटल एनसी रेजिडेंसी में खुदकुशी कर ली। इंजीनियर की पहचान विपिन कुमार यादव पुत्र राजपति यादव निवासी बकराबाद जौनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर कैंट अरुण कुमार सैनी ने बताया कि विपिन यादव यहां ओएनजीसी में 2015 से तैनात था और ओएनजीसी की तरफ से एलॉट होटल में रहता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके द्वारा बताया गया कि विपिन एक सप्ताह पहले अपने घर गया था और वहां से लौट कर आया था। होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला…
सीएम त्रिवेन्द्र की बड़ी पहल : अब नैनीताल में भी खुलेगा सीएम ऑफिस
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला को सीएम का सचिव बनाया गया था विदित हो की कल ही इस पद पर राजीव रौतेला विराजमान हुए । कुमायूं कमिश्नर के तौर पर राजीव रौतेला की अब तक की पारी सराहनीय रही है। वे कुमायूं मण्डल में लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहे हैं। उन्होंने कुमायूं में जिलों की प्रशासनिक मशीनरी को कसा है। कमिश्नर कुमायूं राजीव रौतेला के सीएम सचिवालय में आने से मुख्यमंत्री को अब कुमायूं की समस्याओं को दूर करने में काफी सहूलियत रहेगी। रौतेला अब कुमायूं में ही मुख्यमंत्री सचिवालय का काम…
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमण्डल पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से की भेंट
8 से 10 दिसम्बर देहरादून में 40वीं अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमण्डल ने विधान सभा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। इस अवसर पी.आर.एस.आई. के अध्यक्ष विमल डबराल एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पर्यटन मंत्री को आगामी 8 से 10 दिसम्बर तक देहरादून में आयोजित होने वाली 40वीं अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में आमंत्रित किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान आज देश-विदेश में एक पर्यटन प्रदेश के रूप में बन रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि…
दून विवि में फर्जी शिक्षक, आरटीआई में हुआ खुलासा
देहरादून। दून विश्वविद्यालय में उच्च पदों पर फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। मामले में यूकेडी के केन्द्रीय प्रवक्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट शांति प्रसाद भट्ट ने आरटीआई के तहत मिली जानकारी में खुलासा किया है। उन्होंने राज्यपाल से जांच की मांग की है। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान शांति प्रसाद भट्ट ने बताया के दून विश्विद्यालय में कुछ पदों पर धाधली का खुलासा करते हुए बताया के विवि में मास कम्यूनिकेशन सह प्रध्यापक डॉक्टर राजेश कुमार और एनटीपीसी चेयर प्रोफेसर के पद पर एचएस दास के प्रमाण पत्र आरटीआई में फर्जी पाए गए हैं। बताया…






























