महिला ब्लाइंड क्रिकेट : उड़ीसा की दूसरी धमाकेदार जीत
देहरादून। महिला राष्ट्रीय ब्लांईड क्रिकेट के दूसरे दिन वेलहम ब्वाइज स्कूल के प्रांगण की गुनगुनी धूप में उड़ीसा की टीम ने दर्शकों की वाहवाही और शाबासी को चुराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में जीत हार किसी की भी हो पर दर्शकों के दिल को तो सुदुर समुंदर किनारे से आई उड़ीसा की इन छोटी-छोटी लड़कियों ने ही अपने खेल, जीवट और चपलता से जीता। उड़ीसा की टीम की खूबी थी कि यह बच्चे किसी एक स्कूल के नहीं बल्कि 5-6 स्कूलों के आए हैं। इनका समन्वय और टीम भावना देखकर कहीं से नहीं लगता कि यह…
कहीं भी रहें, अपनी लोकसंस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़े रहेंः माता मंगला
देहरादून। हम दुनिया में कहीं भी रहें, हमें अपनी लोक संस्कृति, अपनी लोक परंपराओं और अपनी विरासत को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। क्योंकि यह हमारे वजूद का हिस्सा है। हमें इस विरासत को दुनिया के हर कोने में रहते हुए भी अपने साथ रखना है। यह हम सब का संकल्प होना चाहिए। उक्त विचार हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर की प्रेरणास्रोत समाजसेवी माताश्री मंगला ने दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कौथिग 2018 में व्यक्त किए। उत्तराखण्ड की लोक विरासत को दुबई में संजोने के लिए प्रतिबद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी चांद मौला के प्रयत्नों…
एनएच-74 घोटाला : बिल्डर प्रिया शर्मा ने जिला कोर्ट में किया सरेंडर
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट से शॉर्ट टर्म जमानत की अवधि पूरी होने के बाद एनएच-74 मुआवजा घोटाले में आरोपित बिल्डर प्रिया शर्मा ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहां से कोर्ट ने प्रिया को तीन जनवरी तक हल्द्वानी जेल भेज दिया। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद शनिवार को प्रिया शर्मा अधिवक्ता पीसी जोशी के साथ जिला कोर्ट पहुंचीं और प्रभारी जिला जज विनोद कुमार की कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई। वहीं इसी मामले में जेल में बंद आरोपित सुधीर चावला की भी कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद दोनों…
जनता के लिए वरदान बन रहा उत्तराखण्ड सीएम एप….
उत्तराखण्ड सीएम एप का सफलतम एक साल हुआ पूरा देहरादून | गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जनता के साथ जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में 1 साल पहले 15 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए सीएम एप को को लॉन्च किया था। 15 दिसम्बर 2018 को सीएम एप के सफलतम एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने इस एप को जनता के बीच लोकप्रिय होने पर जनता और खासकर युवा वर्ग…
कैबिनेट की मुहर : शिक्षकों के लिए 7वें वेतनमान को मंजूरी
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहं निर्णय लिए गए। राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को 7वें वेतनमान देने को मंजूरी दी गई। यह वेतनमान एक जनवरी, 2016 से लागू होगा यानि कि शिक्षकों को तीन साल का एरियर भी मिलेगा। राज्य के खजाने पर इससे 130 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। बैठक में 18 प्रस्ताव आए थे जिनमें से 16 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि ऊधमसिंहनगर के किच्छा में खुरपिया फॉर्म में बची सीलिंग भूमि में से 80.63 एकड़ भूमि सिडकुल को…
राफेल को लेकर राहुल गांधी ने झूठ फैलाने का किया कार्य : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राफेल पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय से सारी सच्चाई सामने आ गयी है। जबकि राफेल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के समक्ष झूठ फैलाने का कार्य किया है। यही नही इस प्रकरण पर कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार झूठ बोलने का कार्य कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार केन्द्र सरकार द्वारा रक्षा सौदे पूरी पारदर्शिता के साथ दो सरकारों के मध्य किया गया है। जबकि कांग्रेस सरकार ने जितने भी सौदे किये वह सरकारों के नही बल्कि दलालों के माध्यम से किये। मुख्यमंत्री आवास में प्रेस…
बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम हुआ साफ
रुद्रप्रयाग। दो दिन तक लगातार बर्फबारी होने के बाद शुक्रवार को केदारनाथ धाम सहित अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। केदारनाथ में धूप खिलने के बाद पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सबसे पहले आवाजाही के बंद हुये पैदल मार्गों को खोला जा रहा है। हालांकि केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में मशीनों को बामुश्किल गर्म करके शुरू किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में दो दिनों तक जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में दो दिन के भीतर दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में ठंड कहर बरपा रही है।…
उत्तराखण्ड : सीएम एप से पहली बार बिजली से रोशन हुए कई दूरस्थ गाँव
देहरादून | यह संभव हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आफिशियल सीएम एप पर दर्ज शिकायत से। मोबाइल एप पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के उच्चाधिकारियों को जिन गाँवों में बिजली नहीं पहुची हैं वहां बिजली पहुँचाने के लिए निर्देशित किया था । रतगाँव क्षेत्र के निवासी प्रदीप सिंह फरस्वाण ने उत्तराखण्ड सीएम एप पर रतगांव की जनसमस्याओं के संबंध में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया था कि आजादी के इतने साल बाद भी विकासखंड थराली के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र…
आईसीआईसीआई बैंक ने जोड़े ‘ईजीपे‘ पर 1.93 लाख से अधिक ग्राहक
देहरादून | आईसीआईसीआई बैंक ने देश के पहले डिजिटल पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) ‘ईजी पे’ में कुछ और नयी सेवाओं को जोड़कर उसे और बेहतर बनाया है। विमुद्रीकरण (डीमोनेटाईजेशन) के दौरान कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को विभिन्न स्रोत जैसे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, अन्य बैंकों की इन्टरनेट बैंकिंग, आधार पे, भारत क्यूआर कोड, ‘पॉकेट्सबाई आईसीआईसीआई बैंक’ डिजिटल वॉलेट से पेमेंट प्राप्त करने के लिहाज से ईजी पे को लॉन्च किया गया था। उसके बाद से इसका तेजी से विस्तार करते हुए 1.93 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े गए हैं और अब देश भर में बैंक के 7 लाख से…
प्रेसवार्ता : लापता संत गोपालदास की बरामदगी न होने पर रोष
देहरादून। लापता संत गोपालदास के मित्रों ने कहा है कि अभी 10 दिन तक संत गोपालदास को ढूंढने के किसी भी प्रकार के प्रयास पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किये गये हैं। दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद भी कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लापता संत गोपाल दास के मित्र योगाचार्य संदीप व नितिन ने कहा है कि गंगा को अविरल बहने व साफ किये जाने तथा खनन पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर अनशनरत संत गोपाल दास को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां…






























