सुनि लेहु अरज हमार हे छठी मइया…
देहरादून/हरिद्वार/ लखनऊ । द्रोणनगरी के साथ ही हरकी पैड़ी और ऋषिकेश के गंगा घाट छठ के रंग में रंगे हुए दिखे। छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से पूजा कर छठी मैया से अपनी मनोकामना पूरी करने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर चारों ओर पहिले पहिल छठी मइया…, सुनि लेहु अरज हमार हे छठी मइया…,सेईं ले चरण तोहार ऐ छठी मइया, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकति…जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे। हर घाट पर उत्सव और आस्था का माहौल दिखाई दिया। बुधवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा। दून…
अधिवक्ता समाज द्वारा ’’एक संवाद मुख्यमंत्री के साथ’’ कार्यक्रम हुआ आयोजित
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राजपुर रोड स्थित एक स्थानीय होटल में अधिवक्ता समाज द्वारा ’’एक संवाद मुख्यमंत्री के साथ’’ आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आम आदमी को त्वरित न्याय सुलभ कराने में अधिवक्ताओं का अहम योगदान रहता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में अपने कार्यों के सम्पादन में आवश्यक सहयोग के साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये स्थानीय निकाय चुनाव की समाप्ति के पश्चात् संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास…
टर्नर रोड वार्ड नं 78 : निर्दलीय प्रत्याशी की 1990 दशक का स्कूटर “हमारा बजाज” चर्चाओ में
देहरादून | देहरादून के नगर निगम चुनाव 2018 के चुनावी समर में टर्नर रोड वार्ड नं 78 के पार्षद पद हेतु जहाँ एक तरफ राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपना दमखम दिखा रहे है तो वही निर्दलीय प्रत्याशी भी कदम दर कदम जीत की चाहत रखते हुए चुनौतियां प्रदान कर रहे है | टर्नर रोड वार्ड 78 से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार भाजपा से सुभाष चौहान, आम आदमी पार्टी से चिरंजीव , उत्तराखण्ड क्रांति दल से अमित कुमार वही निर्दलीय प्रत्याशी अशोक वर्मा , तौफीक खान, मनोज जुयाल चुनावी मैदान में है | इस वार्ड समस्त राजनीतिक पार्टियो के उम्मीदवार जहाँ…
एनाटाॅमिकल सोसायटी आॅफ इंडिया ने उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को एम्स ऋषिकेश में एनाटाॅमिकल सोसायटी आफॅ इंडिया के 66वें राष्ट्रीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘नेटकाॅम-66’’ की पुस्तिका का विमोचन भी किया। एनाटाॅमिकल सोसायटी आॅफ इंडिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एम्स में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों व विदेश से आए एनाटाॅमी के विशेषज्ञ अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। जो आने वाले समय में चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी के लिए मजबूत आयाम बनेगा। जो छात्र मेडिकल…
निकाय चुनाव : कांग्रेस ने अपना दृष्टिपत्र किया जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज नगर निकाय चुनाव के लिए अपना दृष्टिपत्र जारी किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवप्रभात, दृष्टिपत्र समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेष प्रवक्ता गरिमा दसौनी आदि की उपस्थिति में पार्टी का दृष्टिपत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य के शहरी मतदाताओं की नागरिक सुविधायें जो नगर निकायों के द्वारा संचालित होती हैं के साथ-साथ राष्ट्रीय व राज्य के वे…
नगर निगम चुनाव : प्रेक्षकों को दिशा निर्देश जारी
देहरादून | सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट द्वारा निर्वाचन भवन सभागार में स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षकों को दिशा निर्देश जारी किये गये। इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी प्रेक्षकों से नागर स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्षता, शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने इसके लिए प्रेक्षकों से सद्व्यवहार, सादाचरण एवं सौम्यता के साथ दायित्वों के निर्वाहन की भी अपेक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनावों को निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने में प्रेक्षकों की भूमिका अहम होती है। इसके लिए उन्हें चुनाव प्रक्रियाओं पर नजर…
यूथ आईकॉन अवार्ड 2018 से “सोशल” सम्मानित
देहरादून | आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आज नौवां यूथ आईकॉन अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 9 राज्यों के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत और विशिष्ट अतिथि मंत्री सुबोध उनियाल थे | कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक शशि भूषण मैठाणी ने कहा कि आज इस अभियान को 9 साल पूरे हो गए हैं और इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से चयनित 9 बेटियों को देवभूमि उत्तराखंड में सम्मानित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में नशाखोरी के खिलाफ लगभग एक हजार से अधिक विद्यालयों में लगभग पांच लाख से अधिक…
मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
देहरादून। भाजपा के महापौर पद के प्रत्यासी सुनील उनियाल गामा ने सभी कार्यकर्ताओ इस महाभियान मे जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का उत्तराखंड के सापेक्ष मे यह सेमी-फाइनल है। गामा ने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार के जीरो टोलेरेंस का अनुसरण करते हुए मैं भी वचन देता हूँ, कि नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त रखते हुए भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस कि नीति अपनाई जाएगी। इस पश्चात वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मण्डल मे मण्डल अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी कि अध्यक्षता मे क्षेत्र भ्रमण व पदयात्रा कि गयी जिसमे भारी संख्या मे स्थानीय जनता ने…
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारम्भ
देहरादून | नहाय-खाय के साथ रविवार को छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। इसके लिए दून के घाटों की सफाई और विभिन्न इलाकों में छठ पूजा स्थल तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी को की जाती है। षष्ठी को अस्त होते सूर्य और सप्तमी को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया सूर्य की बहन हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सूर्य की आराधना की जाती है। इस दिन सूर्य की भी पूजा की जाती है। माना जाता…
डब्ल्यूआईसी: किड्स फैशन शो ‘डैजल’ का आयोजन
देहरादून। द वर्ल्ड इंटेग्रिटी सेंटर इंडिया ने आज अपने परिसर में किड्स फैशन शो ‘डैजल’ का आयोजन किया। एफबीबी बिग बाजार के सहयोग से फैशन शो आयोजित किया गया। देवब्रत बुड़ाकोटी और आराध्य ने 4 साल -8 साल की श्रेणी में प्रतियोगिता जीती जबकि संवी रास्तो और शौर्य राणा को 9 साल -12 साल की श्रेणी में पहली जगह से सम्मानित किया गया। शो के लिए ज्यूरी में सीईओ मोक्ष क्रिएशंस, फैशन और वॉर्डरोब डिजाइनर डॉ मांसी रास्तोगी और शिक्षाविद मर्सी फुंट्सोग नाथ शामिल रहे। बच्चों को ड्रेसिंग सेंस के आधार पर, रैंप पर चलने और क्यू एंड ए सत्र…






























