मलिन बस्तिवासियों को राहत प्रदान करने के लिए सीएम का आभार जताया
देहरादून। उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा बीती 18 जून के उस आदेश के अनुसार जिसमें कहा गया कि नदी किनारे बसे अवैध अतिक्रमण को तुरन्त हटाया जाये। नदी नालों के किनारे बसी 582 मलिन बस्तियों के लगभग 15 लाख लोग जो अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आ रहे थे उनको राहत दिलाते हुये त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा लाये गये अध्यादेश पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। जिसके अन्तर्गत मलिन बस्तिवासियों को तीन साल की राहत प्रदान की है। उस दौरान उनका नियमितिकरण अथवा अटल आवास योजना के तहत अपना घर देने की सरकार सौगात…
शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
देहरादून | शौर्य दिवस पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने वीर जवानों की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि जब भी देश को जरूरत हुई मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे जवान अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए तैयार रहे हैं। सेना के जवानों के, शौर्य व पराक्रम से ही आज हमारी सरहदें सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कारगिल का युद्ध विषम परिस्थितियों में लड़ा गया था। फिर भी हमारे जवानों ने सेना ने अप्रतिम…
उत्तराखंड खेल मंत्री ने बीसीसीआई के अध्यक्ष से की मुलाकात
नई दिल्ली/देहरादून। नई दिल्ली उत्तराखण्ड सदन में उत्तराखण्ड के विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय ने बीसीसीआई के अध्यक्ष विनोद राय से मुलाकात की। खेल मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड सरकार बीसीसीआई और विनोद राय का धन्यवाद करता है कि 18 वर्षो के लम्बें इन्तजार के बाद उत्तराखण्ड किक्रेट टीम का गठन किये जाने का रास्ता खुला है। खेल मंत्री पांडेय जी ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार ने एक कमेटी का गठन कर लिया गया है जिसे बीसीसीआई से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखण्ड…
पर्वतीय कस्बों में कूड़ा निस्तारण व आधुनिक शौचालय की पुख्ता व्यवस्था हो : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा टिहरी व उत्तरकाशी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा राज्य के टिहरी व उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री सहित सभी प्रमुख नगरों के मास्टर प्लान के लिए सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। राज्य के सभी प्रमुख पर्वतीय कस्बों में आधुनिक शौचालय के निर्माण व कुशल प्रबन्धन हेतु अच्छे परिणाम देने वाली प्रोफेशनल ऐजेसियों को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जाएगा। पर्वतीय नगरों में पार्किंग निर्माण व संचालन के सम्बन्ध में शीघ्र ही कैबिनेट में नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। टिहरी व उत्तरकाशी के विभिन्न मोटर मार्गाे व सड़को के डामरीकरण व सुधारीकरण का…
फिक्की फ्लो कि प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने सीएम से की भेंट
देहरादून। फिक्की फ्लो कि उत्तराखंड अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से औपचारिक भेंट की। इस मुलाकात के बाद, उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण के एमडी व सीईओ के साथ मुलाकात की। शिल्पी अरोड़ा ने फ्लो लिंग पैराटी इंडेक्स को त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सामने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय फ्लो द्वारा किए गए शोध और अध्ययन ने उन्हें उत्तराखंड में संगठन द्वारा सतत आजीविका बनाने और महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक के बारे में बात करते हुए शिल्पी ने कहा कि मुख्यमंत्री और आचार्य बालकृष्ण दोनों हमारे…
सेना के जवानों के परिजनों से नहीं लूंगी परामर्श फीसः डाॅ. सुजाता संजय
देहरादून। आज भारतीय सेना और देश पर गर्व करने का दिन है। 18 साल पहले आज के दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा लहराया था। तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। डाॅ. सुजाता संजय स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ संजय मैटरनिटी सेन्टर जाखन ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर घोषणा की है कि वह भारतीय सेना के जवानों के परिवार की महिलाओं को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगी। डाॅ. सुजाता संजय ने अपने क्लिीनिक के बाहर सूचना चस्पा कर…
यमुनोत्री को बनाया जाए अलग जिला : अब्बल सिंह कुमांई
देहरादून। पृथक जनपद संघर्ष समिति बड़कोट उत्तरकाशी के अध्यक्ष अब्बल सिंह कुमांई ने यमुनोत्री को अलग जिला बनाये जाने की मांग को लेकर 15 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिले लेकिन इस मामले में वार्ता नकारात्मक रही जिससे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी का सृजन 24 फरवरी 1960 को हुआ था और पहले रवांइ क्षेत्र का भूभाग टिहरी रियासत का एक हिस्सा…
त्रिवेंद्र सरकार मलिन बस्तियों को दी संजीवनी , जानिए खबर
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मलिन बस्तियों को अतिक्रमण हटाओ अभियान से राहत देने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश लाएगी। साथ ही तीन साल के भीतर मलिन बस्तियों का नियमितीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संशोधन नियमावली को मंजूरी दी गई है। जबकि सातवें वेतनमान के भत्तों के लिए वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में समिति गठित की है। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक…
रेनू रोहिला दे रहीं हैं छात्रों व अन्य लोगों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण, जानिए खबर
देहरादून। कुसुम कोचर बेहद गंभीर शारीरिक बीमारी से पीड़ित थीं जिसके चलते उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था। उन्होंने योगा क्लास ज्वाॅइन की और कुछ महीने बाद उनका खोया हुआ आत्मविश्वास जाग उठा अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और हर रोज योगा क्लास में आती हैं। यह अनुभव साझा करते हुए योग प्रशिक्षिका रेनु वर्मा रोहिला बताती हैं कि योग को जीवन की दैनिक क्रिया का अंग बनाकर व्यक्ति न केवल फिट रह सकता है अपितु जीवन के प्रति सोचने के नजरिये में भी बदलाव लाया जा सकता है। दून के तिलक रोड स्थित हर प्रसाद…
मशरूम उत्पादन से होगा हिमालयी अर्थ व्यवस्था में बदलावः निशंक
देहरादून। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सासंद व सरकारी आश्वासन संसदीय समिति के सभापति तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने आज लोक सभा में प्रश्नकाल के तहत हिमालय क्षेत्र में बेरोजगारी व पलायन पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए हिमालयी राज्यों की आर्थिकी में मशरूम उत्पादन के महत्व को रेखांकित करते हुए सरकार से पूछा कि संपूर्ण देश में राज्यवार मशरूम उत्पादन की क्या स्थिति है। डाॅ0 निशंक ने कृषि मंत्री से हिमालीय राज्यों में मशरूम की विशेष प्रजातियां/किस्मों को उगाने के लिए सरकारी योजनाओं का ब्यौरा मांगा। डाॅ0 निशंक ने मंत्री से यह भी जानना चाहा कि…






























