Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



हमें गर्व है भारतीय सेना पर…..

doon

देहरादून। सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों की वीरता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने 29 सितंबर 2016 को सीमापार जाकर आतंकियों पर हमला बोलने के दिन को सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक डे के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस वर्ष सेना के जवानों के साहस, वीरता और बलिदान को दर्शाने के लिए 28 से 30 सितंबर तक ‘पराक्रम पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर राजधानी देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में पराक्रम पर्व का आयोजन किया गया।…

Read More

उत्तराखंड : राष्ट्रपति करेंगे ज्ञान कुम्भ का उद्घाटन

cm

देहरादून | ज्ञानकुम्भ में शामिल होंगे देश के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख शिक्षाविद। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया सेन्टर सचिवालय में ज्ञान कुम्भ के लोगो एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा में सुधार पर मंथन के लिए हरिद्वार में 3 व 4 नवम्बर, 2018 को ज्ञान कुम्भ का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगे। उच्च शिक्षा पर विचार विमर्श के लिए इतने व्यापक स्तर देश में पहली बार ज्ञान कुम्भ का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा हमारे सामाजिक विकास का अभिन्न हिस्सा रही है। आज उच्च शिक्षा…

Read More

आम जन की सहभागिता बढ़ा सकता है कोसी पुनर्जीवन अभियान : सीएम

uk

कोसी पुनर्जीवन अभियान, आम जन सहभागिता से बढ़ सकता है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूपाकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोसी कैचमेंट एरिया में हुए वृक्षारोपण ने एक रिकार्ड स्थापित कर लिम्का बुक में अपनी प्रविष्टि दर्ज कर दी है जो हम सब के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कोसी कैचमेंट एरिया के अन्तर्गत चाल-खाल, खन्ती, टैंक आदि कार्यों की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने के लिये हमें कोसी कैचमेंट एरिया में सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए…

Read More

आईएएस पांडे मामला: हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा

pankaj

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में निलंबित किए गए आइएएस डॉ. पंकज कुमार पांडे की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई दस दिन बाद होगी। शासन ने उधमसिंहनगर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार पांडे के साथ ही आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को एनएच घोटाला मामले की जांच कर रही एसआइटी की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया था। एसआइटी ने दोनों अफसरों के खिलाफ अभियोजन को लेकर शासन से अनुमति मांगी थी। जिसके बाद डॉ. पांडे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट…

Read More

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नये आयाम देंगे ग्रोथ सेन्टर

uk cm

  देहरादून | प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्र विशेष की चिन्हित आर्थिक गतिविधियों, स्थानीय उत्पादों व सेवाओं को देश विदेश में पहचान दिलाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के लिये ग्रोथ सेन्टर योजना आरम्भ की गई है। इस संबंध में शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना के संबंध में मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि इससे ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। इससे पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने में भी मदद…

Read More

पत्रकारों के लिए चिकित्सा शिविर 30 सितंबर को, जानिए ख़बर

uk

  देहरादून। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए दिनांक 30 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क बहु-विषेशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रेस क्लब, देहरादून में किया जायेगा। शिविर के आयोजन से सम्बंधित जानकारी देते हुए कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ सुमिता प्रभाकर ने बताया की इस शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग विशेषज्ञ, दन्त रोग विशेषज्ञ एवं आँखों की जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, इसके साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बी एम डी, बी एम आई जांच की सुविधा एवं सभी तरह के…

Read More

निवेशकों का उत्तराखंड में स्वागत है ….

mussorrie

निवेशकों का उत्तराखंड में स्वागत है ,गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने वाला पहला राज्य, राजकीय अस्पताल में फर्श पर प्रसव जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल से शव को परिजन ठेले पर ले जाने को मजबूर आदि यह सभी उपरोक्त खबरें तो बस एक बानगीं है और न जाने इस प्रकार कितनी खबरें होगी | अभी फिलहाल सभी माध्यमों से यह कि “निवेशकों का उत्तराखंड में स्वागत” मुख्यतः है | हां निवेशक आने भी चाहिए और स्थानीय युवाओ को रोजगार के अवसर सरकार को उपलब्ध कराने भी चाहिए | सरकार उन निवेशकों को सभी तरह की छूट आदि प्रदान कर…

Read More

इन्वेस्टर्स समिट : उत्तराखंड में निवेश को लेकर नए युग की शुरुआत

cm

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई 9 नीतियों का विमोचन किया। इनमें वृहत् औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2018, उत्तराखण्ड सौर ऊर्जा नीति, उत्तराखण्ड आयुष नीति, बायोटेक्नोलोजी पाॅलिसी 2018-23, पिरूल व अन्य प्रकार के बायोमास से विद्युत उत्पादन हेतु नीति-2018, उत्तराखण्ड एरोमा नीति 2018, आॅप्टीकल फाईबर व मोबाईल टावर स्थापना हेतु दिशा निर्देश नीति, उत्तराखण्ड इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माणक ई.वी.उपयोग संवर्धन और संबंधित सेवा अवसंरचना नीति 2018 व उत्तराखण्ड पर्यटन नीति 2018 शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र…

Read More

राज्य को मिली नई पर्यटन नीति, जानिए खबर

rajaye

देहरादून। राज्य की बहुप्रतीक्षित पर्यटन नीति को कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान कर दी गई। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलन के बाद नई पर्यटन नीति के अन्तर्गत पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों तथा परियोजना इकाईयों को वे सभी लाभ तथा प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेंगे, जो राज्य में अन्य उद्योगों को प्राप्त हैं। नई नीति के अन्तर्गत होटल, रिजाॅर्ट, योगा, आरोग्य, स्पा आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा रिजाॅर्ट, ईको-लांज, रेस्टोरेन्ट, पार्किंग स्थल, मनोरंजन पार्क, कन्वेंशन केन्द्र, त्यौहार, साहसिक गतिविधियां (ट्रेकिंग , पैराग्लाईडिंग, वाटर एवं एयरो स्पोटर्स आदि), रोप-वे, कैरावन, एयर टैक्सी, हस्तशिल्प, जनरल सफारी, सर्विस अपार्टमेन्ट आदि कुल 28 पर्यटन गतिविधियों को पात्र…

Read More

857 पोर्न साइट्स को हाईकोर्ट ने बंद करने के दिए आदेश

Nainital-High-Court

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने अश्लीलता फैला रही 857 पोर्न साइट्स को बंद करने का आदेश पारित करते हुए केंद्र सरकार से पूछा है कि इस संबंध में केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना का मोबाइल कंपनियों द्वारा अनुपालन किया या नहीं। केंद्र से 11 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। दरअसल, देहरादून के भाऊवाला में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस मामले के आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पोर्न साइट्स देखते थे। बीते रोज कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की खंडपीठ ने सरकार से पूछा…

Read More