पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में शक्ति पंप ने रखा कदम
देहरादून। भारत के अग्रणी एनर्जी एफ़ीशिएंट स्टेनलेस स्टील और सोलर इंटीग्रेटेड पंप बनाने वाली शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड जो 110 देशो में अपने उत्पादों को निर्यात करती है, ने शनिवार को पिथमपुर, सेक्टर-3, में अपने पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। भारत के सभी बड़े सोलर इंटीग्रेटर्स और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स में अनुसंधान करने वाले पांच आईआईटी के प्रोफ़ेसर इस उद्घाटन में सम्मिलित हुए। शक्ति पंप इंडिया लिमिटेड कृषि, औद्योगिक, घरेलू और बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के पंपिंग समाधान के लिए जाना जाता है। इस नए संयंत्र के माध्यम से कंपनी भारत में निर्मित नए उत्पाद बाज़ार में…
डोईवाला में सिपेट का हुआ उद्घाटन, जानिये खबर
देहरादून | केंद्रीय मंत्री रसायन एवं उर्वरक अनंत कुमार व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी कौशल विकास एवं तकनीकी सहयोग (सीएसटीएस) केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही नए सिपेट भवन का शिलान्यास भी किया गया। 40 करोड़ रुपये की लागत से डोईवाला में 10 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह संस्थान देश का अति आधुनिक संस्थान होगा। इससे उत्तराखंड में पूंजी निवेश की संभावना बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। डोईवाला में एक प्लास्टिक रिसाईकिल यूनिट की स्थापना भी की जाएगी। आईडीपीएल की 899 एकड़ भूमि में से 833.25…
शीशमबाड़ा वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में पर्यावरण मानकों की खुली अवहेलना : आप
देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा शीशमबाड़ा स्थित वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में पर्यावरण व प्रदूषण मानकों की खुली अवहेलना को लेकर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा गया। विदित हो कि लगभग छह माह पूर्व नगर निगम देहरादून द्रारा सहस्त्रधारा रोड स्थित कूडाघर को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जल्दबाजी में आधे-अधूरे बने शीशमबाड़ा स्थित वेस्ट प्लांट स्थान्तरित किया गया था। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया ने कहा कि शीशमबाड़ा स्थित कूड़ाघर का निर्माण अवैध रूप से नियम कानूनों को ताक पर रखकर किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित…
मध्य प्रदेश की तर्ज पर होगा उत्तराखंड का निकाय एक्ट, जानिये खबर
देहरादून। उत्तराखंड का जल्द ही अपना निकाय एक्ट अस्तित्व में आ जाएगा। देश में सबसे पहले अपना नगर निकाय एक्ट लागू करने वाले मध्य प्रदेश राज्य की तर्ज पर प्रदेश का निकाय एक्ट तैयार किया जा रहा है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 15 अगस्त से प्रदेश का अपना निकाय होगा। उत्तराखंड के निकायों में चुनाव से लेकर अन्य गतिविधियों में अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य के एक्ट से काम चलाया जा रहा है। पिछली सरकार के द्वारा निकाय एक्ट बनाए जाने को लेकर प्रयास किए गए थे। इसके तहत एक्ट का मसौदा भी तैयार किया था, लेकिन सारे…
सीएम त्रिवेन्द्र ने की पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चिकित्सकों से तिवारी जी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, तिवारी जी की पत्नी उज्ज्वला व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे। खबरे और भी …. लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने पर बनी सहमति नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के…
फर्जी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच मामला , जानिये खबर
देहरादून। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कुछ फर्जी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच हेतु गठित विशेष अन्वेषण दल (एस.आई.टी.) तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक सचिवालय सभागार में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। शिक्षा मंत्री ने एस.आई.टी. द्वारा प्रचलित जांचों की प्रगति की समीक्षा की। चर्चा के दौरान उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद के 02 लिपिक संवर्ग कर्मियों पवन कुमार एवं मनोज चैहान द्वारा जांच में सहयोग न देने की शिकायत पर उनका स्थानातंरण तत्काल दूरस्थ जनपदों में करने निर्देश शिक्षा मंत्री द्वारा दिये गये। उन्होंने एस.आई.टी. द्वारा संस्तुत 20 प्रकरणों पर शीघ्र दोषी शिक्षकों के विरूद्ध…
‘‘रिस्पना पुल’’ का नाम ‘‘स्वामी दयानन्द सरस्वती’’ हुआ
देहरादून | जनपद देहरादून के अन्तर्गत देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 पर स्थित ‘‘रिस्पना पुल’’ का नाम ‘‘स्वामी दयानन्द सरस्वती’’ के नाम पर परिवर्तित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत देहरादून स्थित ‘‘रिस्पना पुल‘‘ का नाम परिवर्तन सम्बंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। खबरे और भी …. अब तक एक हज़ार अवैध अतिक्रमणों को किया गया ध्वस्त देहरादून | .उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य…
फीस बढ़ाने वाले शासनादेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त , जानिये खबर
नैनीताल। हाईकोर्ट राज्य सरकार और सूबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को बड़ा झटका दिया है। हाई कोर्ट की एकलपीठ ने फीस बढ़ाने वाले शासनादेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन छात्रों ने नए शासनादेश के हिसाब से फीस भर दी है, उनको 15 दिन के भीतर फीस वापस दी जाए। राज्य सरकार ने आयुर्वेदिक मेडिकल विश्वविद्यायल की फीस बढ़ाने को लेकर 14 अक्टूबर 2015 को शासनादेश जारी किया था, जिसको ललित तिवाड़ी समेत अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि सरकार…
सीएम ने हरिद्वार जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरिद्वार जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, देशराज कर्णवाल, ममता राकेश, प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए केबिनेट मंत्री…
सीएम त्रिवेंद्र ने सुरक्षा केन्द्र का किया उद्घाटन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आई.टी पार्क में ड्रोन एप्लिकेशन अनुसंधान केन्द्र एवं साईबर सुरक्षा केन्द्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संस्थान (एनटीआरओ) के सहयोग से ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थापित ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र भारत का पहला केन्द्र है, इसमें 10 दिन से 03 माह तक के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। इससे नौजवानों एवं तकनीकी शिक्षा में बड़ा फायदा होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पॉलीटेक्निक कॉलेजों का सेलेक्शन कर उनमें भी ड्रोन एप्लीकेशन प्रोग्राम द्वारा प्रशिक्षित करेंगे। साईबर सुरक्षा केन्द्र की स्थापना…






























