Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



आईएमए में चयनित राज्य के 140 युवा हुए सम्मानित

ima

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षा मंत्री, भारत सरकार  निर्मला सीतारमण तथा थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की उपस्थिति में भारतीय सैन्य अकादमी व राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयनित उत्तराखण्ड के 140 युवाओं को प्रशस्ति पत्र तथा  50-50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान करके सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक एनडीए तथा आईएमए में चयनित राज्य के 140 युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्टोरिया क्राॅस पदक प्राप्त स्व0 गब्बर सिंह नेगी, स्व0 दरबान सिंह नेगी, स्व0 वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली, पूर्व सेना प्रमुख स्व0…

Read More

सड़क हादसे में घायल हुए क्रिकेटर मोहम्मद शमी

shami

देहरादून । क्रिकेटर मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा देहरादून-दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद उन्हें तुरंत शहर के सीएमआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी दायीं आंख के ऊपर 10 टांके लगाये गये हैं। हादसे में उनके मित्र और एक समाचार चैनल के मालिक उमेश जय कुमार व उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने हादसे का कारण बने ट्रक को कब्जे में लेते हुए, चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में…

Read More

एफआरआई विवि की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

FRI

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान के यूनिर्वसिटी मैदान, ब्रैण्डिस रोड पर 22 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित एफ0आर0आई0 यूनिर्वसिटी की 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में एफ0आर0आई0 यूनिर्वसिटी के चार सदनों साल, टीक, पाइन व सैंडल वुड के छात्र छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा0 एस0 सी0 गैरोला, भा0वी0से0, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् व कुलाधिपति एफ0आर0 आई0 यूनिवर्सिटी ने विजेताओं को मैडल व ट्राफी से नवाजा व साथ ही वन अनुसंधान संस्थान निदेशक व एफ0आर0आई0 यूनिवर्सिटी की कुलपति डा0 सविता ने भी…

Read More

शासन ने नगर के लिए 58 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त की

ghantaghar dehradun

देहरादून | शासन द्वारा प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में मूल अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 की द्वितीय किस्त की कुल धनराशि अठ्ठावन करोड़ इक्यानवे लाख तिरेसठ हजार अवमुक्त कर दी गई है। इस सम्बन्ध में अपर सचिव वित्त एलएन पंत द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार नगर निगमों के मुख्य अधिकारियों को चौबीस करोड़ तेईस लाख इक्यावन हजार नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को अठ्ठाईस करोड़ इक्यानब्बे लाख सैंतीस हजार तथा नगर पंचायत परिषद को 5,76,75000(पांच करोड़ छियेत्तर लाख पिचत्तर हजार) की धनराशि अवमुक्त की गई…

Read More

तीन शीर्ष मॉडल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित

FBB

देहरादून। देश के सबसे रोमांचक, मोहक और विश्वसनीय सौन्दर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया के लिए फबीबी, बिग बाज़ार राजपुर रोड देहरादून में अगली मिस इंडिया प्रतिभा की खोज के उत्तराखंड के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। राज्य के विभिन्न भागों से कुल 80 प्रतिभागी इस ऑडिशन में सम्मिलित हुईं। उत्तराखंड राज्य के लिए आयोजित ऑडिशन में प्रतिभागियों के चयन का निर्णय बतौर जज अनुकृति गोसाईं (एफबीबी कलर्स फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया) ने किया। आॅडीशन में चयनित टाॅप थ्री माॅडलों में अदिति जसवाली, अनुभा वशिष्ठ और सुतिमा भंडारी शामिल हैं। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया अपने 55वें संस्करण…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘‘माउन्टेन बीम‘‘ का किया शुभारंभ

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विकासखण्ड कर्णप्रयाग के कालेश्वर में हिमालयन एक्शन रिसर्च सेन्टर(हार्क) एवं यू-काॅस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हिमालय जंगली उत्पादों के मूल्य सवंर्धन से बने उच्च उत्पाद के ब्राॅन्ड ‘‘माउन्टेन बीम‘‘ का शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने हार्क संस्थान के कोल्ड स्टोर, नये उत्पादों के रिसर्च यूनिट एवं खाद्य प्रसंस्करण यूनिट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हार्क संस्था ने तीन उत्पादों से कार्य शुरू किया था और आज संस्था द्वारा 30 से अधिक उत्पाद तैयार किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि परम्परागत कार्यो के साथ प्राकृतिक उत्पादों को उपयोगी बनाकर…

Read More

अपने सपने संस्था “शहीद दिवस” पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

apne sapne ngo

देहरादून | आज “शहीद दिवस” पर  अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर प्रांगण में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह , शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु को संस्था सदस्यों एवम बच्चो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया | वही आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल एवम नीतू  द्वारा बच्चों को शहीद भगत सिंह, शहीद राजगरु, शहीद सुखदेव के जीवन एवम उनकी देशभक्ति के बारे में जानकारी दी गईं | कार्यक्रम में देशभक्ति गीत संगीत के साथ साथ बच्चों ने शहीद भगत सिंह , सुखदेव , राजगुरु के जीवन पर नाट्य प्रस्तुति…

Read More

यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर के कपाट 18 अप्रैल को खुलेंगे

Gangotri-Yamunotri

शुक्रवार को यमुना जयंती के उत्सव पर्व पर मां यमुना के मायके खरखली में यमुनोत्री मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री धाम के कपाट उदघाटन का शुभ मुहूर्त निकाला गया।  मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ)  से सुबह नौ बजे खरसाली से मां यमुना की डोली शनि देव की अगुवाई में सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ यमुनोत्री धाम के लिए  प्रस्थान करेंगी। जो दोपहर 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। अक्षय तृतीया के पर्व पर सिद्ध योग व अभिजीत मुहुर्त में वैदिक मंत्रोचारण…

Read More

गैरसैंण में सीएम ने की राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक

cm

भराड़ीसैंण | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने को विधासभा भवन भराड़ीसैंण में प्रदेश में मनरेगा योजना के अन्तर्गत राज्य रोजगार गारंटी परिषद की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत जल संरक्षण एवं सवंर्द्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल स्रोतों को रिचार्ज कराने एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक जनपद में उन नदियों को चिन्हित किया जाए जिनको पुनर्जीवित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अच्छा कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाए। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत लेबर…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बजट पर सन्देश, जानिए ख़बर

uk-cm

आज उत्तराखण्ड का बजट वित्तमंत्री द्वारा पेश किया गया जिस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के नाम एक सन्देश दिया उन्होंने सन्देश में  कहा  मुझे खुशी है कि वित्तमंत्री जी ने एक ऐसा ऐतिहासिक और समावेशी बजट पेश किया है जिसमें पहाड़ से मैदान तक, किसान से मजदूर तक, पर्यटन से लेकर पलायन रोकने तक, हर क्षेत्र का पूरा ख्याल रखा गया है। युवाओं को रोजगार देने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति हम गंभीर हैं, इसका स्पष्ट रोडमैप भी बजट में दिखता है। पहली बार इस राज्य के इतिहास में आम जनता की…

Read More