“कला संग्रहालय” से नये कलाकारों को मिलेगा एक मंच
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा काम्प्लेक्स में ‘‘उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय‘‘ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कला संग्रहालय को प्रदेश के लिये विशेष निधि बताते हुए कहा कि इससे राज्य के नये कलाकारों को एक मंच मिलेगा। इसके साथ ही पुराने स्थापित कलाकारों की कृतियों को सुलभता से प्रदर्शित करने हेतु भी मंच प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित स्थानीय युवा नवोदित कलाकारों को दिल्ली आर्ट गैलरी का भ्रमण भी कराया जाय। उन्होने संस्कृति विभाग, जिसे इस आर्ट गैलरी का संचालन करना है, को निर्देश दिये कि आर्ट गैलरी…
सीएम ने ‘‘मुद्रा प्रोत्साहन अभियान‘‘ का किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में उत्तराखंड शासन और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित ‘‘मुद्रा प्रोत्साहन अभियान‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोत्साहन अभियान नौजवान उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन अभियान है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में यह भरोसा जगाना है कि वह स्वरोजगार के माध्यम से अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी आर्थिक विकास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लाभार्थियों ने मुद्रा योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बैंकों से…
वन अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी का दीक्षान्त समारोह सम्पन्न
देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षान्त समारोह का आयोजन एफ0आर0आई0 देहरादून के दीक्षान्त सभागार में किया गया। समारोह का शुभारम्भ पारम्परिक रूप से दीप प्रज्वलन, वन्दना एवं विश्वविद्यालय गीत से हुआ। इसके उपरांत डा0 एस0सी0 गैरोला, कुलाधिपति, वन अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी और महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिद्दाद् देहरादून ने दीक्षान्त समारोह के औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा की। डा0 सविता, कुलपति, वन अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी तथा निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने गणमान्य व्यक्तियों, विधि आमंत्रितों, छात्रों और उनके माता पिता और सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट प्रस्तुत की…
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसान कल्याण योजना का किया शुभारंभ
पौड़ी | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीठसैंण, पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना के तहत किसानों को 02 प्रतिशत की बेहद कम ब्याज दर पर एक लाख रुपए तक का बहुद्देशीय ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर 101 लघु सीमांत एवं गरीब किसानों…
उत्तराखंड : भूमिहीन लोगों को मिला भूमि
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेआज रेडिएंट पब्लिक स्कूल प्रांगण में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2017 तक आयोजित ‘‘ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन लोगों को भवन निर्माण हेतु भूमि के पट्टे भी वितरित किये। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस स्वच्छता कार्यक्रम को मात्र 15 दिन का कार्यक्रम न समझा जाए। यह कार्यक्रम लगातार तब तक जारी रहेगा, जब तक हमें हमारा लक्ष्य नहीं मिल जाता। हमें स्वच्छता अभियान को अपनी दैनिक आदतों…
परेड ग्राउंड की सफाई कर मैड ने मनाया दशहरा
देहरादून | देहरादून के शिक्षित छात्रो के संघठन, मेकिंग अ डिफ्फेरेंस बाइ बींग द डिफ्फेरेंस ( मैड ) संस्था ने दशहरा क पावन पर्व देरादून के मध्य मे स्तिथ परेड ग्राउंड के सफाई एवं जागरूकता अभियान का संचालन करके मनाया। यह सफाई अभियान दशहरा के पर्व पर आयोजित दशहरा मेले के ठीक एक दिन बाद अर्थात आज मैड के साप्ताहिक कर्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया गया। अभियान के साथ लगभग दो दर्जन मैड के सदस्य जुड़े जिन्होंने पूरे परेड ग्राउंड क्षेत्र मे फैले पन्नी, पालिथीन, कूड़े के ढेर, बिस्कुट और चौकलेट के रैपर को उठाकर अपने बैग मे डाला और…
थियेटरकर्मी टाॅम आॅल्टर का निधन
देहरादून। थियेटरकर्मी टाॅम आॅल्टर का आज निधन हो गया | विदित हो की स्व. टाॅम आॅल्टर टीवी और फिल्मों के साथ ही थियेटर में भी लंबे समय तक जुड़े रहे। वे एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने कुछ पुस्तकें भी लिखीं। कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री अवार्ड भी दिया गया था। टाॅम आॅल्टर का जन्म मसूरी में हुआ था और उनकी परवरिश भी वहीं हुई। राज्यपाल कृष्णकांत पाल ने प्रसिद्ध अभिनेता व थियेटरकर्मी टाॅम आॅल्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना करते…
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आईटीवीपी कैम्प में जवानों के साथ की मुलाकात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्रीनाथ पहुॅचकर बीआरओ के विश्रामगृह में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसके बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने रिमखिम, जोशीमठ एवं औली में आईटीवीपी कैम्प में जवानों के साथ मुलाकात कर दशहरा एवं दीपावली पर्व की बधाई दी। गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने सुनील-जोशीमठ में आईटीबीपी द्वारा आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में भाग लिया तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का निरीक्षण भी किया। गृहमंत्री ने दशहरा पर्व पर रिमखिम, सुनील-जोशीमठ तथा औली में जवानों से मुलाकत कर खुशी जाहिर करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की…
महंगाई रूपी रावण का आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी-राज के महंगाई रूपी रावण का पुतला दहन व महंगाई के विरोध घरना-प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि जल्द ही महंगाई को नियंत्रित नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर जनांदोलन किया जायेगा। यहां नेहरू कालोनी स्थित फुव्वारा चैक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार राज में महंगाई रूपी रावण का पुतला दहन किया। कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रव्यापी महँगाई विरोधी प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश द्वारा राज्य की…
भक्तों ने खेली सिंदूर की होली
देहरादून। राजधनी के विभिन्न मंदिरों में दुर्गापूजा के दौरान मंदिरों में भक्तों ने सिंदूर खेला और पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विजर्सन के लिए हरिद्वार ले जाया गया। वहीं बंगाली लाईब्रेरी व दुर्गाबाडी में भक्तों ने जमकर सिंदूर खेला और मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए पुण्य कमाया। यहां लक्ष्मी नारायाण मंदिर करनपुर बाजार में बजरंग से समिति द्वारा आयोजित दुर्गापूजा में प्रातः छह बजे से दशमी पूजन के साथ विसर्जन पूजा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि माॅ दुर्गा के स्वरूप प्रतिमा में…






























