Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



गरीबो के लिए 25 हजार आवास बनाए जाएंगे

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य में जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए उत्तराखण्ड जन आवास योजना प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। इसमें उत्तराखण्ड शहरी जन आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 हजार आवास बनाए जाएंगे जबकि उत्तराखण्ड ग्रामीण जन आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार आवास बनाए जाएंगे। नगर निकाय क्षेत्रों में बस स्टेंड व टैक्सी स्टेंड बनाए जाएंगे। महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए प्री-फेब्रिकेटैड उद्यमिता हाट भी स्थापित की जाएंगी। उक्त योजनाओं के लिए हुडको ने राज्य सरकार कोे ऋण उपलब्ध करवाने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक में गरीब वर्गों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए गहन मंथन किया गया। तय किया गया कि प्रधानमंत्री जन आवास योजना के साथ राज्य की जन आवास योजना भी शुरू की जाए। जितनी राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है, उतनी ही राशि राज्य सरकार द्वारा भी दी जाएगी। राज्य के शहरी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड शहरी जन आवास योजना शुरू की जाएगी। इसमें 25 हजार आवास बनाए जाएंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तराखण्ड ग्रामीण जन आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार आवास बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसका विस्तृत वर्क प्लान तैयार करने और कार्यदायी संस्था के चयन के भी निर्देश दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं के तहत आवास निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 900 करोड़ रूपए आएगी। हुडको द्वारा इसके लिए फंड उपलब्ध करवाने पर सहमति दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगर निकाय क्षेत्रों मेंबस स्टेंड व टैक्सी स्टेंड बनाए जाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए नगर निकायों को भूमि उपलब्ध करवानी होगी। जबकि निर्माण के लिए हुडको से लिए गए ऋण का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। ये बस स्टेंड व टैक्सी स्टेंड नगर निकायों के लिए आय का जरिया भी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय महिला स्वयं सहायता समूहों मेंकाफी उत्साह है। हमें उनके लिए सहारा बनना होगा। महिला स्व्यं सहायता समूहों, महिला व दिव्यांग उद्यमियों के लिए उद्यमिता हाट बनाए जाएं। जहां भी नगर निकाय क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध हों, छोटे मार्केट विकसित किए जाएं। उनके लिए प्री-फेब्रिकेटेड दुकानें बनाई जा सकती हैं। इसके लिए भी हुडको द्वारा 25 करोड़ का फंड उपलब्ध करवाने पर सहमति दी गई।

Leave A Comment