Breaking News:

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026



हल्द्वानी में बनेगा विशाल स्टेडियम

harish_rawat

हल्द्वानी| कुमाऊ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी महानगर में पुराने स्टेडियम की जगह अब एक विशाल एवं आधुनिकतम इंडोर एव आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। यह स्टेडियम इन्दिरा गांधी हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा। इसके निर्माण पर लगभग 25 करोड की धनराशि व्यय होगी। हल्द्वानी के इस स्टेडियम का चयन 2018 के राष्ट खेलो के लिए भी भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा कर लिया गया है। राष्ट ख्ेालोे के आयोजन के लिए इस स्टेडियम को वित्तमंत्री डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश के प्रयासो से आधुनिकत एवं भव्य स्वरूप देने के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। आयोजित समारोह मे…

Read More

देहरादून की नगर पालिका परिषद् मसूरी की उप निर्वाचन मतदान1मई को

vikas parishad

प्रभारी सचिव, सामान्य प्रशासन शैलेश बगोली ने बताया कि जनपद देहरादून की नगर पालिका परिषद्, मसूरी के रिक्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र वार्ड संख्या-02 बार्लोगंज (अनु0जा0) के आकस्मिक रूप से रिक्त सदस्य के पद/स्थान के उप निर्वाचन हेतु घोषित मतदान तिथि 01 मई, 2015 को उक्त निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों(उद्योगो), समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्योलयों, शैक्षाणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, कारखाना अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत कारीगरों/मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत/मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित सभी कोषागार/उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

Read More

नेपाल में घायलो के लिए 500 यूनिट ब्लड भेजा गया

nepal_earthquake

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नेपाल में आई भीषण त्रासदी के प्रति हमारा प्रदेश पूरी तरह से गंभीर है तथा हमारी ओर से नेपाल के लिये बहुत बडी तादात में राहत सामग्री के साथ सेवार्थी भी भेजे जा रहे। उन्होंने नेपाल के हालात को दृष्टिगत रखते हुये रैस्क्यू टीम के रूप में अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ चार वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भेजी है, जो कि नेपाल में आयी त्रासदी का जायजा ले रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल में घायलों को तत्काल ईलाज उपलब्ध कराने के लिये 500 यूनिट ब्लड हमारे प्रदेश से भेजा गया है, तथा…

Read More

राजकीय जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकरण

harish rawat

            शासन द्वारा जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकरण करने का निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव एस.राजू ने बताया कि जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित विकासखण्ड जोशीमठ के कलगोठ, रेगड़ी व मोल्टा तथा विकासखण्ड पोखरी के क्वींठी, झिलोटी व उत्तरौं के राजकीय जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकृत किए गए प्रत्येक स्कूलों में एक प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक, एक वरिष्ठ सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के…

Read More

सरकार का प्रशासनिक उलटफेर, विनोद शर्मा बने सूचना महानिदेशक

cm_uk

शासन द्वारा जनहित में प्रभारी सचिव, गन्ना-चीनी, गृह तथा नियोजन विनोद शर्मा को प्रभारी सचिव गृह के पदभार से अवमुक्त करते हुए महानिदेशक सूचना तथा प्रभारी सचिव कृषि शिक्षा के पद पर तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया है। श्री शर्मा के पास शेष पदभार यथावत रहेंगे। यह जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि अपर सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सूचना, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, अपर आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आई.टी.) अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आपूर्ति शाखा) तथा महानिदेशक सूचना चन्द्रेश कुमार यादव को महानिदेशक, सूचना के पदभार से अवमुक्त…

Read More

रजनी रावत समेत १५ लोगो को रावत के जन्मदिन पर लालबत्ती का तौफा

cm_rawat

   बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता की। मीडिया को जानकारी देत हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं में नियुक्ति कर दी गई है। जिसका उद्देश्य सरकार के कार्यो में तेजी लाना है। इससे शासकीय नीतियों व कार्यक्रमों को लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग में श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा को अध्यक्ष, सुश्री रजनी रावत को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तराखण्ड अनूसूचित जाति आयोग में हरपाल साथी (भू.पू. सांसद) को अध्यक्ष, राजेन्द्र बाराकोटी को उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में किरनपाल बाल्मिकी को अध्यक्ष, सिकन्दर पंवार व…

Read More

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 25 बसे कांठमांडू भेजी गई

harish rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नेपाल से राज्य की सीमाएं लगी हुई है। ऐसे में वहां से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरा सहयोग दिया जाय। राज्य सरकार द्वारा टनकपुर व रूद्रपुर डिपो से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 25 बसे कांठमांडू भेजी गई है। इन बसों में मेडिकल किट, मिनरल वाटर एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुक्त कुमांयू, जिलाधिकारी ऊधमसिंहगनर, पिथौरागढ़ व चम्पावत को निर्देश दिये गये है कि नेपाल के वरिष्ठ…

Read More

मैड ने नेश्विल्ला में एक और चित्रकला प्रदर्शित कर पूरे किये 21 कायापलट अभियान

MAD_BY_BTD

देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए दिफरंस बाए बीईंग द दिफरंस (मैड) संस्था ने रविवार को अपना इकीस्वां कायापलट अभियान चलाया| ओल्ड सर्वे रोड, जाखन, भंडारी बाघ, रेलवे स्टेशन, इत्यादि के बाद आज इन युवाओं ने अपने ही द्वारा बनायीं पहली चित्रकला, जो नेश्विल्ला रोड के मध्य के कूड़ेदान के समीप थी; उसी से थोड़ी ही दूर अपना आज का अभियान चलाया जहाँ मैड ने पूर्व में एक सुपरमैन सलीखा चित्र बनाकर यह सन्देश देना चाहा था कि “मंगल पर पहुँच गए है हम; ये गन्दगी कब होगी कम?” आज सुपरमैन के बगल में सुपेरवोमन का चित्र बनाया…

Read More

कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा कृषक मेले का आयोजन

former suggestion

कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून के विस्तारीकरण द्वारा आयोजित हो रहे कृषक मेले में आये किसानों द्वारा अध्यक्ष, मण्डी समिति, देहरादून, रविन्द्र सिंह आनन्द जी को प्रस्तुत पत्रों को मीडिया से साझा किया, जिसमें उन्होने बताया कि कृषकों द्वारा अपने क्षेत्र में सी0सी0 सडक निर्माण हेतु प्रार्थना की गयी है, जिस हेतु उक्त कृषक समस्याओं को मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के समक्ष उठाने के लिए उन्होने कृषको को आस्वस्त किया। अध्यक्ष, श्री रविन्द्र सिंह आनन्द ने अवगत कराया कि मण्डी समिति के इतिहास में ऐसा प्रथम प्रयास किया गया कि समस्त कृषि सम्बन्धित विभागों को मण्डी समिति के प्रागंण में कृषको के…

Read More

प्रदेश में हुनर का वातावरण बनाने की जरुरत: रावत

cm_uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में हुनर का वातावरण बनाने तथा तालीम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी है। प्रदेश में शिक्षा पर सबसे अधिक खर्च होने के बाद भी उसका अपेक्षित लाभ न मिलना चिंता का विषय है। प्रदेश में उत्तर प्रदेश की अपेक्षा अधिक डिग्री व इण्टर कालेज, हाईस्कूल, आईटीआई, पाॅलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कालेज होने के बावजूद हम उनका कितना फायदा ले पा रहे हैं, यह हमे देखना होगा। रविवार को भगतसिंह कालोनी अधोईवाला में 690.10 लाख की लागत से निर्मित अल्पसंख्यक कल्याण भवन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इस भवन के बनने…

Read More