मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत बसंत विहार चौकी (थाना ) में एवं वार्ड 32 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी में ऑक्सिजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा वह आगे देखने को न मिले और हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ और निर्मल वातावरण में सास ले सके । हमारे ओर हमारी टीम के द्वारा वर्ष भर निरंतर वृक्षारोपन कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते है।जिसमे ऐसे…
सीएम तीरथ ने शहीद जवान मनदीप नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के गांव सकनोली, सतपुली जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा की शहीद मनदीप नेगी के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की रोड का डामरीकरण किया जाएगा और इस मार्ग का नाम का शहीद मनदीप नेगी मार्ग रखा जाएगा। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में मातृभूमि के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के सतपुली,…
कांग्रेस सेवादल : महंगाई कम व टीका के सरलीकरण करने की मांग
देहरादून | आज प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा टर्नर रोड पर ” महंगाई एवम् टीकाकरण ” को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम परम्परा के अनुसार ध्वजारोहण कर सभा का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भगवान सिंह सीसी पूर्व प्रधान चंद्रमणि खालसा व विशिष्ट अतिथि हरेंद्र गुसाईं ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व बीडीसी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने की । मुख्य अतिथि भगवान सिंह बिष्ट ने कहा की आज मंहगाई की वजह से आम नागरिक का जीना दूभर हो गया है । सरकार ने जिस तरह लोगों…
“से नो टू ड्रग्स” मैसेज के साथ रेडियो जॉकी देवांगना ने किया उत्तराखंड को रिप्रेजेंट
देहरादून । युवाओं में बढ़ती ड्रग्स की लत को रोकने और इसके लिए जागरूकता लाने के उ्ददेश्य से हुई एक इंटरनेशनल लेवल की वेबीनार में मोस्ट अवॉर्डेड रेडियो जॉकी और मास्टर ऑफ सेरेमनी (एमसी) देवांगना चैहान ने उत्तराखंड स्टेट को का रिप्रजेंट किया। ट्रूथ अबाउट ड्रग्स, सब्जेक्ट पर फोकस्ड इस इंटरनेशनल लेवल की वेबीनार में देश-दुनिया के लोग जुड़े और ड्रग ऑफर्स, अब्यूज व अपने एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किए। देवांगना ने बताया कि वे फेम इंड्रस्ट्री में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आई, जो ड्रग्स लेते थे। उनसे बचकर कैसे अपने करियर को आगे बढ़ाया। कई…
देहरादून : एसटीएफ ने किया अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा
देहरादून । उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और साइबर क्राइम पुलिस ने देहरादून में अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा भी किया है। ये गिरोह देहरादून में एक फर्जी कॉल सेंटर चला था, जिसके जरिए ये गिरोह अमेरिका में लोगों को बडे पैमाना पर ठग रहा था। इस गिरोह की मास्टरमाइंट एक महिला है, जो अमेरिका में ही रहती थी। एसटीएफ ने इस गिरोह के जिन दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम वैभव गुप्ता…
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर आज यह हुआ महत्वपूर्ण कार्य, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर चार धाम यात्रा के दृष्टिगत कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाये जाने के लिये जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी एवं पौड़ी को राज्य द्वारा अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि राज्य में निकट भविष्य में चार धाम यात्रा के प्रारम्भ होने पर चार धाम यात्रा से सम्बन्धित समस्त पुजारी दुकानदार / ढाबा संचालक स्थानिय निवासी, खच्चर-कांडी संचालक कैब ड्राइवर और अन्य जो चार धाम में आने वाले यात्रियों के सीधे संपर्क में आ सकते है, उनका कोविड-19 वैक्सीनेशन…
रहे सावधान : उत्तराखंड के देहरादून जिले में 3 जून को 136 थे और अब 26 जून को 708 है कोरोना के एक्टिव केस , जानिए खबर
अब तक 324127 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7086 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 26 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 339537 आज कुल 164 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 02 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
चातुर्मास देवभूमि देहरादून में ही सम्पन्न हो , जानिए खबर
देहरादून | दिगंबर जैन समाज देहरादून ने श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन (जैन धर्मशाला) में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज एवं पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के पावन चरणों में नमन करते हुए मधु सचिन जैन ने बताया कि आज जैन समाज देहरादून द्वारा इस वर्ष के मंगल चातुर्मास हेतु श्रीफल चढ़ाकर महाराज से निवेदन किया कि वे अपना चातुर्मास यही पर सम्पन्न कराने की कृपा करें। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष देहरादून जैन…
उत्तराखंड : राज्य के पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया लोकार्पण देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से राज्य के 05 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया उनमें जिला चिकित्सालय बागेश्वर में 250 एल.पी.एम., जिला चिकित्सालय चम्पावत में 100 एल.पी.एम., जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में 200 एल.पी.एम., हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट एवं कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में 1000-1000 एल.पी.एम. के प्लांट शामिल हैं। इन पांच संयत्रों द्वारा प्रतिदिन 4.76 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। पिथौरागढ़ में…
वीडियो बनाने को नदी में कूदे दो युवक, एक की मौत, एक बचा
रानीखेत । बग्वालीपोखर गगास नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव को शुक्रवार सुबह रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। लियाकुलसीवी गांव निवासी कुंदन सिंह अपने दोस्तों के साथ गगास नदी के खरटी खाव तालाब में नहाने गया था। युवक नहाते समय अचानक नदी में डूब गया। युवक के डूबने का कुछ दोस्तों ने वीडियो बना लिया। युवक के डूबने की सूचना दोस्तों ने ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को खोजना शुरू किया, लेकिन युवक नहीं मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की डूबने की…






























