उत्तराखंड : प्रदेश में आज 37 कोरोना मरीज मिले वही 71 हुए ठीक, जानिए खबर
अब तक 328224 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7363 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 2 अगस्त 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 342198 आज कुल 37 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : कोरोनाकाल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना का किया शुभारम्भ देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीबीटी द्वारा योजना में चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, विधायक धन सिंह नेगी, सचिव हरि चंद्र सेमवाल सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। सरकार एक अभिभावक की तरह रखेगी बच्चों का ध्यान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में…
जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जाए व्यापक प्रचार प्रसार : सीएम धामी
सीएम धामी सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा की देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिये गये निर्णयों, कल्याणकारी योजनाओं की आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। इसमें सूचना के सभी प्रारूपों का बेहतर ढंग से समन्वय कर अविलम्ब कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना विभाग का दायित्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रविवार को देर सांय सूचना विभाग के विभिन्न कार्य कलापों, योजनाओं,…
“आईईएस” रैंकिंग में 10वां स्थान प्राप्त करने पर आरुषि यादव को दी बधाई
देहरादून । वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा कैंट विधानसभा क्षेत्र के पण्डितवाड़ी निवासी बिटिया आरुषि यादव (सुपुत्री हर्ष यादव व रश्मि यादव) को इंडियन इकोनॉमिक सर्विस ऑल इंडिया रैंकिंग में दसवां स्थान प्राप्त करने पर उनसे भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आरुषि को उपहार स्वरूप पौधे भेंट कर उनके निवास स्थान पर ही पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व दून वैली इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष आरुषि यादव के पिता हर्ष यादव ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। दिनेश रावत ने कहा हम सभी उत्तराखंड वासियों को आरुषि…
थत्यूड में जल्द खुलेगा यूथ फाउंडेशन कैंप : कर्नल कोठियाल
देहरादून । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल आज युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थत्यूड पहुंचे, जहां आप के कार्यकर्ताओं ने कर्नल कोठियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कर्नल कोठियाल ने शिव मंदिर में दर्शन करने के साथ उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद वीरेंद्र भट्ट को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर युवा संवाद में प्रतिभाग किया। युवाओं से सीधा संवाद करने पहुंचे कर्नल कोठियाल ने युवा संवाद में युवाओं के कई स्थानीय मुद्दों समेत प्रदेश के…
सूचना विभाग: के.एस.चौहान संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियां बने उपनिदेशक
देहरादून | सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात के.एस.चौहान की संयुक्त निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियॉ की उपनिदेशक तथा बद्री चंद तथा अर्चना की सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
उत्तराखंड : मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान
देहरादून | आज मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा राजपुर रोड स्थित दून विहार संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन और मैटरनिटी सेंटर में कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम का आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि संपूर्ण कोरोना काल में भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर्स का पूर्ण योगदान रहा है जिन्होंने अपनी सेवाओं से मिसाल कायम की है जिसका जीता जागता उदाहरण भूपेंद्र कुमार संजय डॉक्टर सुजाता संजय और डॉक्टर गौरव संजय है और उनका…
उत्तराखंड : मोहम्मद आशिक की याचिका पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने दिये यह आदेश
देहरादून | राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी देहरादून को स्मार्ट राशनकार्डो पर आय अंकित करने के आदेश दिए। मामला इस प्रकार है कि मोहम्मद आशिक ने राज्य मानवाधिकार आयोग में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने आयोग से निवेदन किया था कि स्मार्ट राशन कार्डों पर परिवार के मुखिया की आय अंकित की जाये, क्योंकि हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किये गए स्मार्ट राशनकार्डो पर परिवार के मुखिया की आय अंकित नहीं की गई है। जबकि पुराने वाले राशनकार्डो पर परिवार के मुखिया की आय अंकित रहती थी। अब चुकी स्पष्ट है कि राशन कार्ड एक…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 16 हज़ार के जाँच में 22 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 328153 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7362 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 1अगस्त 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 342161 आज कुल 22 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
डॉ भारत सभरवाल की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण
देहरादून । यूनेस्को क्लब दून वैली सेन्ट्रल, देहरादून के संस्थापक सदस्य व शिवालिक इंस्टिट्यूट आफ आयुर्वेद एवं रिसर्च के डायरेक्टर डॉ भारत सभरवाल की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवालिक इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद एवं रिसर्च में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के चेयरमैन राजीव सच्चर, संयोजक डा मुकेश गोयल व शिवालिक इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डा सतेन्द्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 125 पोधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में तीनो संस्था के पदाधीकारीगण, सदस्य, स्टाफ साथ ही डा भारत सभरवाल के पुत्र डा. ऋषि सभरवाल गार्गी सभरवाल,प्रदीप अग्गारवाल ,अविनास्श मंचन्दा,राजीव शर्मा,डॉक्टर राकेश मित्तल,डॉक्टर…






























