गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल मनदीप
पौड़ी । पौड़ी जनपद अंतर्गत सतपुली के रहने वाले 23 वर्षीय मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये हैं। मनदीप 11वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। मनदीप के शहीद होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शहीद मनदीप सिंह नेगी का पार्थिव शरीर शनिवार को अपने पैतृक गांव सकनोली लाया…
अनाथ, बेेसहारा बच्चों का जिम्मा उठाया तेजस्वनी ने
देहरादून (विकासनगर)| बीते कोरोनाकाल में प्रदेशभर में कई बच्चे अनाथ हुए हैं जिनमें से चार बच्चों का जिम्मा तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया है। ग्राम कुंजा ग्रांट विकासनगर के अनाथ हुए चार बच्चों की मदद के लिए ट्रस्ट ने हाथ बढ़ाए है। ट्रस्ट के सदस्यों प्रदाधिकारियों ने इन बच्चों की हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। ट्रस्ट ने बच्चों के लालन-पालन से लेकर उनकी शिक्षा व अन्य जरूरतों को पूरा करने का जिम्मा लिया है। इस बारे में तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने बताया कि उनको समाचार पत्रों के माध्यम से इन बच्चों के बारे में…
उत्तराखंड 25 जून 2021 : प्रदेश के दो जिलो में कोरोना के 100 से कम एक्टिव केस , जानिए खबर
अब तक 323855 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7083 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 25 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 339373 आज कुल 128 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 02 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : सीएम तीरथ ने जनता दरबार में सुनी जनता की समस्याएं
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी…
कोरोना के तीसरी लहर अलर्ट पर सीएम तीरथ ने व्यवस्थाओ की ली जानकारी
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों से कोविड महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हों। उन्होंने समस्त जनपदों की चिकित्सा ईकाइयों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड, आई.सी.यू बैड्स की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड की थर्ड वेब से पहले तैयारी का…
छात्रों को डीजी लाॅकर के माध्यम से मिलेगी डिग्रीः उच्च शिक्षामंत्री
देहरादून । उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र से विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं अंक पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र डीजी लाॅकर के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे। डा. रावत ने बताया कि यूजीसी के…
तीसरी लहर : कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल होगा उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को खुद इस बात की जानकारी देते हुए कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास का भी इस्तेमाल किए जाने की बात कही है। उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित सभी तैयारियों की कोशिशें की जा रही हैं। इस दिशा में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों के मद्देनजर सभी प्रयास किए…
नशे में छत से गिरने पर युवक की मौत
देहरादून । सेलाकुई में नशे में छत से गिरने पर युवक की मौत हो गई। राजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर आकर सूचना दी गई कि उसके साथ निगम रोड पर स्थित सिरोही हॉस्टल में रहने वाले मनीष चंद्र डोबरियाल पुत्र बिंद प्रकाश निवासी मल्ली ऑडल थाना सतपुली उम्र 35 वर्ष हॉस्टल की पहली मंजिल के बरामदे के छज्जे से नीचे घर के आंगन के फर्श पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे वह तत्काल अन्य साथियों की मदद से उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया, जहां पर…
उत्तराखंड 24 जून 2021 : आज देहरादून जिले को छोड़ अन्य सभी जिलो में 12 से कम मिले कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 323627 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7074 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 24 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 339245 आज कुल 118 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 03 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन एल्डरलाईन 14567 का शुभारंभ, जानिए खबर
सीएम ने की किया हेल्पलाइन एल्डरलाईन 14567 का शुभारंभ देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एसटीपीआई बिल्डिंग, आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर सीटिजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का उत्तराखण्ड में शुभारंभ किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन 14567 शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के अनुरूप यह हेल्पलाईन बुजुर्गों की समस्याओं के निदान में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिये…






























